विश्व

ताइवान पर बड़े संकट को हवा देने से बाज आए', चीन की अमेरिका को चेतावनी

Teja
6 Aug 2022 6:45 PM GMT
ताइवान पर बड़े संकट को हवा देने से बाज आए, चीन की अमेरिका को चेतावनी
x

China Warned America: चीन (China) ने शनिवार को अमेरिका (America) को आगाह किया कि वह ताइवान के मसले पर ''बड़े संकट'' को हवा देना प्रयास न करे. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की हालिया ताइवान यात्रा से चिढ़कर चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य में अपना सैन्य अभ्यास शुरू किया है. अभ्यास के तीसरे दिन आज चीन के युद्धक विमानों ने घुसपैठ तेज की. चीन का मानना है कि पेलोसी की यात्रा की अनुमति देकर अमेरिका ने ताइवान पर उसकी संप्रभुता को चुनौती दी है.

इधर, ताइवान का कहना है कि उसने शनिवार को ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास सैन्य अभ्यास में भाग लेने वाले कई चीनी विमानों और नौसैनिक जहाजों का पता लगाया है, जो उसके खिलाफ संभावित कृत्रिम हमला हो सकता है. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कुछ चीनी विमानों और जहाजों ने ताइवान जलडमरूमध्य में संवेदनशील मध्य रेखा को पार कर लिया , जो द्वीप को चीन की मुख्य भूमि से अलग करता है, जबकि सैन्य अभ्यास के पैमाने से ये अटकलबाजी की जाने लगी है कि चीन, ताइवान पर आक्रमण के लिए तैयार हो रहा है. हालांकि, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने इन खबरों को खारिज कर दिया.


Next Story