Top News

आज का पंचांग: 30 सितंबर 2020

Admin2
30 Sep 2020 2:04 AM GMT
आज का पंचांग: 30 सितंबर 2020
x

आज का पंचांग 

आज का पंचांग: 30 सितंबर 2020

राष्ट्रीय मिति अश्विन 08 शक संवत् 1942 आश्विन शुक्ल चतुर्दशी बुधवार विक्रम संवत 2077। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 15 सफर 12 हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 सितंबर सन् 2020 ई॰ सूर्यदक्षिणायण, दक्षिणगोल, शरद ऋतुः।

राहुकाल अपराह्न, 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि रात्रि 12 बजकर 26 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ पूर्वभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 15 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग।

सायं 07 बजकर 49 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 08 बजकर 37 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन में संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्‍ली 30 स‍ितंबर : सुबह 06 बजकर 14 म‍िनट पर।

सूर्यास्त का समय दिल्‍ली 30 स‍ितंबर : शाम 06 बजकर 8 मिनट पर।

दिन विशेष : मलमास पूर्णिमा तिथि

आज का शुभ मुहूर्त :

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से दोपहर 02 बजकर 57 मिनट तक। निशीथ काल रात 11 बजकर 47 म‍िनट से 12 बजकर 35 मिनट तक। अमृतकाल शाम को 6 बजकर 26 मिनट से 8 बजकर 12 म‍िनट तक। रवि योग सुबह 6 बजकर 14 मिनट से 1 अक्‍टूबर को 3 बजकर 15 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 म‍िनट तक। यमगंड सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। गुल‍िक काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। पंचक पूरे दिन रहेगा।

आज का उपाय : गणपति को दूर्वा अर्पित करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

Next Story