Top News

टैरो राशिफल: 03 अक्टूबर 2020

Admin2
3 Oct 2020 1:35 AM GMT
टैरो राशिफल: 03 अक्टूबर 2020
x

टैरो राशिफल 

टैरो राशिफल: 03 अक्टूबर 2020

मेष:

कोई ऐसा कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े, अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं, ध्यान रखें।

वृषभ:

इस समय आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिसकी वहज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन:

आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है। मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे हैं।

कर्क:

नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्यस्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। परेशानियों को धीरज और अपने व्यवहार में सुधार करके हल किया जा सकता है।

सिंह:

शिक्षा-प्रतियोगिता तथा संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।

कन्या:

दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है। जो लोग समय के साथ चलते हैं, उन्हे समस्याएं उलझाती नही हैं।

तुला:

आप महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

वृश्चिक:

आज आपका कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना होगा, जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

धनु:

यह एक व्यस्त और खुशहाल दिन है। नए अवसर आपके सामने आएंगे। की गई यात्रा वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मकर:

किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

कुंभ:

कुछ लोगों को संतान सुख प्राप्त होगा। इस राशि वालों को मित्रों तथा रिश्ते दारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

मीन:

नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। कार्य-व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है।

Next Story