Top News

अंक राशिफल : 01 अक्टूबर 2020

Admin2
1 Oct 2020 1:48 AM GMT
अंक राशिफल : 01 अक्टूबर 2020
x

अंक राशिफल 

अंक राशिफल : 01 अक्टूबर 2020

1

आप अपने काम में जितना भी समय लगाने वाला हैं, उसका कुछ समय अपने आस-पास के लोगों पर भी दीजिए। कुछ लोग आपको अडियल ओर क्रोधी समझ सकते हैं। दोस्ताना माहौल आपको बेहतर लाभ दिलाने में सहायक होगा।

2:

अपनों को मनाने की आज आप भरसक कोशिश कर सकते हैं। परेशान नहीं हों आपकी कोशिश सफल भी होगी ओर आप अपनों का साथ भी प्राप्त कर सकोगे।

3:

आपके शादीशुदा जीवन में शांति बनी रहे इसके लिए जरुरी है कि अपने समय का कुछ हिस्सा परिवार में भी दीजिए। आपके लिए ट्रैवलिंग के अच्छे मौके भी बने हुए हैं।

4:

जो लोग संतान के सुख की कामना कर रहे हैं उन्हें कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार के लोगों के साथ बातचीत ओर नई चीजें कर पाने की कोशिशें भी रहेंगी।

5:

घर में कुछ पूजा-पाठ के काम होंगे ओर ऐसे में आप शायद अपने लिए समय की कमी का अभाव भी महसूस कर सकते हैं। काम के बीच से समय निकाल पाना आसान नहीं होगा।

6:

बच्चों की ओर से थोड़ा चिंता हो सकती है। उनके स्वास्थ्य ओर मनमर्जी के कारण आप अपने जरुरी कामों को पूरा न कर पाएं। जो लोग आज के दिन कहीं बाहर जाने वाले हैं, उन्हें अपने जरुरी सामान को एक बार फिर से चैक कर लेना चाहिए।

7:

छात्रों को अपनी शिक्षा से कुछ समय का ब्रेक मिल सकता है। आज बच्चे मौज मस्ती के मूड में ज्यादा ही दिखाई देने वाले हैं। आपको संतान की ओर से खुशियां मिल सकती हैं।

8:

खेलकूद से जुड़े लोगों को अपने काम में अधिक मेहनत करनी होगी। प्रतियोगिताओं में शामिल होना आसान नही दिखाई देगा। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है।

9:

किसी अपने की ओर से मिलने वाला सपॉर्ट आपको सकारात्मक रुख देगा। आप खुद को अधिक आध्यात्मिक पाएंगे। आज किसी की मदद भी करने का अवसर मिलेगा।

Next Story