Top News

आर्थिक राशिफल : 30 सितंबर 2020

Admin2
30 Sep 2020 1:58 AM GMT
आर्थिक राशिफल : 30 सितंबर 2020
x

आर्थिक राशिफल 

आर्थिक राशिफल : 30 सितंबर 2020

मेष:

मेष राशि के जातक छोटी-मोटी परेशानियों पर ध्यान ना देते हुए अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर लगे रहेंगे। वरिष्ठजनों के अनुभव का लाभ अपने कार्यक्षेत्र में लेंगे और नई जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा रहेगा। मनचाही वस्तु मिलने का योग भी बनता है।

वृषभ:

वृष राशि के जातक आज अपने आसपास के लोगों को सहयोग देने का प्रयास करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करना आपका उद्देश्य रहेगा। विरोधियों के प्रति भी आपका व्यवहार सहयोगात्मक ही रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। खर्चों को नियंत्रित करना जरूरी रहेगा।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों के रिश्ते अपने साझेदारों के साथ मजबूत होंगे। लंबे समय से चले आ रहे कोर्ट केस से भी राहत मिलेगी। व्यापार व्यवसाय के विस्तार के लिए अच्छा समय है। बड़ी मात्रा में धन लाभ की संभावना भी बन रही है। फिजूल धन खर्च का योग बनता है।

कर्क:

कर्क राशि के जातक अपने कार्य को पूरी तरह से इंजॉय करेंगे। छोटी-छोटी चीजों पर भी आपका ध्यान रहेगा। आपका टैलेंट लोगों की नजरों में आएगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नौकरी मिलने की संभावना है। रुपये पैसों के मामले में भी बेहतरीन समय है।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों के क्रिएटिव प्रॉजेक्ट उन्हें मान सम्मान दिलाएंगे। अत्यधिक जिम्मेदारियों से कुछ राहत मिलेगी। मन में सुकून रहेगा और ज्ञान प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। कमाई के लिहाज से बहुत अच्छा दिन है। आपके प्रयास सार्थक होंगे।

कन्या:

कन्या राशि के जातक कामकाज में ज्यादा रिस्क लेने की बजाय सुरक्षात्मक रूप से काम करना पसंद करेंगे। एक से ज्यादा प्रॉजेक्ट मिलने की संभावना बन जाती है। सब के प्रति आप का रुख सहयोगात्मक रहेगा। कमाई के मामले में दिन अच्छा है। परंतु खर्चे भी लगे रहेंगे।

तुला:

तुला राशि के जातक कामकाज को विस्तार देने के लिए विज्ञापन या सोशल मीडिया की सहायता ले सकते हैं। वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। नई डील फाइनल होने की भी संभावना बन जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा समय है। मां लक्ष्मी आपके ऊपर मेहरबान रहेंगी।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों की वाणी में सौम्यता रहेगी। सब के हितों का ध्यान रखते हुए काम करना पसंद करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी बहुत ही अच्छा दिन है। कमाई की अच्छी संभावना बनती है। जिसे निवेश कर संचित धन में वृद्धि कर पाएंगे। खर्च भी नियंत्रित रहेगा।

धनु:

धनु राशि के जातकों की निर्णय शक्ति प्रखर होगी। कामकाज के लिए बहुत ही अच्छा दिन है, परंतु अहंकार तथा बेवजह की सलाह दूसरों को देने से आज आपको बचना चाहिए। कमाई के लिहाज से अच्छा दिन है। मान सम्मान भी बढ़ेगा।

मकर:

मकर राशि के जातक कामकाज से संबंधित सभी मुश्किलों को अपनी बुद्धि बल से दूर करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है। परंतु कमाई के चक्कर में सामाजिक रिश्ते खराब ना हो इस बात का भी ध्यान रखें। दान धर्म के लिए धन खर्च का योग भी बनता है।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के कामकाज में शीघ्र निर्णय लेने की शक्ति मददगार साबित होगी। जोखिम लेकर काम करेंगे जो कि लाभदायक रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी बहुत ही अच्छा समय है। मेहनत का फल तुरंत ही आपको मिल जाएगा। खर्च भी सीमित रहेंगे।

मीन:

मीन राशि के जातकों का दृष्टिकोण सहयोगात्मक रहेगा। साथी कर्मचारियों से आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। मान सम्मान व समृद्धि दिलाने वाला दिन है। सभी के सहयोग से आसानी से काम पूरे हो जाएंगे। वांछित धन लाभ होने की संभावना है।

Next Story