Top News

आर्थिक राशिफल: 01 अक्टूबर 2020

Admin2
1 Oct 2020 1:40 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 01 अक्टूबर 2020
x

आर्थिक राशिफल 

आर्थिक राशिफल: 01 अक्टूबर 2020

मेष:

मेष राशि के जातक अपने सभी काम को अनुशासन में रहकर पूरा करेंगे। आज आपके ऊपर जिम्मेदारियां बहुत अधिक रहेंगी। जिस को पूरा करने का संघर्ष चलता रहेगा। परंतु यह आपके सुनहरे भविष्य की नींव भी रखेगा। कमाई की आज अच्छी संभावना है, मान सम्मान भी प्राप्त होगा।

वृषभ:

वृष राशि के जातक आज अपनी कमियों को दूर करते हुए काम को बेहतरीन ढंग से करने की कोशिश करेंगे। सही प्लानिंग के साथ काम करने से सफलता आपको जरूर मिलेगी। सच्चाई के समझते हुए ही लक्ष्य का निर्धारण करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों में कामकाज को लेकर उदासीनता का माहौल रहेगा। व्यर्थ के व्यवधान परेशानियां पैदा करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। लाभ की अच्छी संभावना बन रही है।

कर्क:

कर्क राशि के के जातक कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए अनुशासन बनाए रखेंगे। प्रत्येक व्यक्ति की उपयोगिता को समझते हुए उसके अनुरूप व्यवहार करेंगे। आपका जोश और सही जोखिम लेने की क्षमता कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएंगे। कमाई के लिहाज से अच्छा दिन है। प्राप्त धन को निवेश कर पाएंगे।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों में कंपटीशन की भावना बहुत अधिक रहेगी। लक्ष्य प्राप्ति के लिए सही प्लानिंग के साथ बहुत अधिक मेहनत करेंगे। परंतु मन में भय बना रहेगा। आज अपनी सेहत को इग्नोर ना करें। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। मेहनत का तुरंत फल मिलेगा।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों के लिए योजनाओं को क्रियान्वित करने का दिन है। व्यवहारिक रूप से समझते हुए सही ढंग से काम करेंगे। जिसके लिए ऑफिस से बाहर भी निकल कर काम करना पड़ सकता है। रुपए पैसों के मामले में दिन अच्छा है। पार्टनर के सहयोग से धन लाभ होगा।

तुला:

तुला राशि के जातक दूसरों की परेशानियों से व्यथित हो सकते हैं और उनकी मदद के लिए आगे आएंगे काम को सही प्लानिंग के साथ काम करना आप की विशेषता है। जो आज आपको सफलता दिलाएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है। कमाई के बहुत अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए कठोर मेहनत करेंगे। संकुचित मानसिकता आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकती हैं। अपनी सोच को विस्तृत बनाएं। आपको सफलता जरूर मिलेगी। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है परंतु खर्चे भी लगे रहेंगे।

धनु:

धनु राशि के जातक कम शब्दों में अधिक बात करने का प्रयास करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कामकाज के लिए व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाएंगे तो बहुत लाभ होगा। सेहत को लेकर सतर्क रहना बहुत जरूरी है। कमाई के लिहाज से अच्छा दिन है। पुराने इन्वेस्टमेंट फलदायक रहेंगे।

मकर:

मकर राशि के जातकों का कामकाज के लिए जोश और उत्साह बहुत अधिक रहेगा। सही निर्णय शक्ति और मेहनत करने की क्षमता सफलता दिलाने में सहायक होगी। कमाई के लिहाज से बेहतरीन दिन है। मनोवांछित इच्छाएं पूरी होंगी। खर्च को लेकर सावधान रहें और सोच समझकर खर्च करें।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों में कामकाज को लेकर उदासीनता का भाव रह सकता है। दूसरों से बातचीत करने का मन नहीं करेगा। केवल रूटीन के काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य है। आपका सारा ध्यान धन को बेहतर तरीके से निवेश करने की तरफ रहेगा।

मीन:

मीन राशि के जातकों के कामकाज के लिए बेहतर दिन है। दूसरों को सही सलाह देकर काम करवाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान के साथ-साथ अच्छी मात्रा में धन प्राप्ति की संभावना भी बन रही है। खर्च आपके नियंत्रण में रहेगा।

Next Story