प्रौद्योगिकी

कियारा आडवाणी ने खरीदी ये बेशकीमती मर्सिडीज कार

Rounak Dey
31 May 2023 8:09 PM IST
कियारा आडवाणी ने खरीदी ये बेशकीमती मर्सिडीज कार
x
250 Kmph है टॉप स्पीड

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड स्टार कियारा आडवाणी ने खुद के लिए एक शानदार Mercedes-Maybach S-Class (मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास) खरीदी है। कियारा ने Mercedes-Maybach S-Class का जो मॉडल खरीदा है उसकी कीमत 2.69 करोड़ रुपये है। अपनी नई अल्ट्रा-लक्जरी सेडान के साथत अभिनेत्री को मुंबई की सड़कों पर देखा गया। दिलचस्प बात यह है कि ऐसा लगता है कि बॉलीवुड सितारे आलीशान लग्जरी कार खरीदने में किसी से पीछे नहीं रहना चाहते। हाल ही में बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने एक ऑडी क्यू7 खरीदी है, और जिम सर्भ ने एक बीएमडब्ल्यू 6-सीरीज जीटी खरीदी है।

कियारा आडवाणी को मंगलवार को मुंबई में उनकी ऑल-न्यू Mercedes-Maybach S-Class के साथ देखा गया। जर्मन कार ब्रांड के मेबैक डिवीजन की लग्जरी सेडान भारत में 2.69 करोड़ रुपये और 3.73 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की प्राइस रेंज में उपलब्ध है।

मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास सेडान भारत में दो अलग-अलग विकल्पों में उपलब्ध है। ये Maybach S-Class S580 (मेबैक एस-क्लास एस580) और Maybach S-Class S680 (मेबैक एस-क्लास एस680) हैं। मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास एस580 की कीमत 2.69 करोड़ रुपये है और इसमें 4.0-लीटर 8-सिलेंडर का बड़ा पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 496 bhp का पीक पावर और 700 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है।

जबकि मेबैक एस-क्लास एस680 इससे भी बड़े 6.0-लीटर 12-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह इंजन 603 bhp का पीक पावर और 900 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। इन दोनों इंजनों को 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। Mercedes-Maybach S-Class के दोनों वैरिएंट की टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है।

Next Story