- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- ईवी को करना है चार्ज,...
ईवी को करना है चार्ज, तो एसी या डीसी में से किसका करें इस्तेमाल

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। ईवी खरीदने के बाद इन्हे चार्ज करने को लेकर कई बार लोगों में कन्फ्यूजन रहीत है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप अपने ईवी की बैटरी की लाइफ को बढ़ाना चाहते हैं तो किस तरह के चार्जर से इन्हें चार्ज करना सही रहेगा।
किसी भी तरह के इलेक्ट्रिक वाहन में पावर को डीसी के तौर पर स्टोर किया जाता है। लेकिन अगर आप किसी वाहन को एसी चार्जर के जरिए चार्ज करते हैं तो भी परेशानी नहीं होती। ऐसा इसलिए संभव होता है क्योंकि ऑनबोर्ड चार्जिंग के जरिए एसी चार्जिंग को डीसी में बदल दिया जाता है। जिसके बाद इसे डीसी मोड में स्टोर किया जाता है।
किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन में डीसी मोड में ही पावर को स्टोर किया जाता है। अगर इसे डीसी चार्जर से ही चार्ज किया जाता है तो यह पावर को सीधा बैटरी में भेजता है। इसके लिए वाहन में लगे ऑनबोर्ड चार्जर के उपयोग की जरूरत नहीं होती। क्योंकि पावर को चार्जर के जरिए ही डीसी मोड में बदल दिया जाता है।





