प्रौद्योगिकी

रॉयल एनफील्ड की इन बाइक्स को खरीदना हुआ महंगा

Rounak Dey
31 May 2023 8:07 PM IST
रॉयल एनफील्ड की इन बाइक्स को खरीदना हुआ महंगा
x
जानें कितने बढ़े दाम

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड की ओर से तीन बाइक्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि रॉयल एनफील्ड की ओर से किन चार बाइक्स को महंगा किया गया और इनकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी कंपनी की ओर से की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से जिन चार बाइक्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। उनमें सुपर मीटियोर 650, बुलेट 350, हंटर 350 और स्क्रैम 411 जैसी बाइक्स शामिल हैं। इन बाइक्स की भारतीय बाजार में काफी ज्यादा मांग रहती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बुलेट 350 के सभी वैरिएंट्स की कीमतों में करीब तीन हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। स्क्रैम 411 की कीमतों में भी 3390 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। जबकि सुपर मीटियोर 650 की एक्स शोरुम कीमतों में करीब छह हजार रुपये तक की बढ़ोतरी रॉयल एनफील्ड की ओर से की गई है।

कंपनी की ओर से की गई बढ़ोतरी के बाद बुलेट 350 की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 1.60 लाख रुपये है। यह कीमत बाइक के किक स्टार्ट वैरिएंट की है। वहीं इलेक्ट्रिक स्टार्ट वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 1.69 लाख रुपये है। रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक हंटर 350 की शुरूआती कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन इसके अन्य वैरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कंपनी की ओर से पेश की जाने वाली सबसे महंगी बाइक्स में से एक सुपर मीटियोर 650 की एक्स शोरुम कीमत 3.55 लाख रुपये हो गई है। यह कीमत इसके एस्ट्रल वैरिएंट की है। इसके मिड वैरिएंट इंटरस्टेलर को 3.70 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है और सेलेस्टियल वैरिएंट की कीमत 3.85 लाख रुपये हो गई है। हालांकि कंपनी की वेबसाइट पर अभी इनकी पुरानी कीमतों की ही जानकारी मिल रही है।

Next Story