प्रौद्योगिकी

BPSC: शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी ध्यान दें

Rounak Dey
31 May 2023 8:51 PM IST
BPSC: शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी ध्यान दें
x
फॉर्म भरने से पहले पढ़ें जरूरी सवालों के जवाब

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती की वैकेंसी जारी कर दी है। इसके लिए 15 जून से 12 जुलाई तक आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन में क्या पात्रता होगी? कौन-कौन लोग ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं? मेधा सूची कैसे बनेगी? क्या अभ्यर्थी तीनों पद पर एक साथ अप्लाई कर सकते हैं? B.Ed और D.El.Ed वालों आवेदन कर पाएंगे या नहीं? इस तरह के कई सवाल अभ्यर्थियों द्वारा उठाए जा रहे है। आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब...

BPSC के अनुसार, कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट के साथ D.El.Ed और CTET या STET या TET पास होना अनिवार्य है वही 9 और 10 के लिए स्नातक के साथ बीएड और सीटीईटी एसटीइटी पास होना चाहिए वही कक्षा 11 और 12 के लिए स्नातकोत्तर के साथ बीएड और एसटीडी या सीटीईटी पास होना अनिवार्य है।

BPSC के अनुसार, B.Ed या D.El.Ed की परीक्षा अगर 31 अगस्त 2023 तक हो जाती है तो अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन, इससे लिए अभ्यर्थियों को CTET या STET या TET पास होना अनिवार्य है।

BPSC के अनुसार, तीनों पदों के लिए अगर अभ्यर्थी योग्यता रखते हैं तो वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इन तीनों पदों की परीक्षा अलग-अलग तारीख में ली जाएगी। इसलिए आवेदन तीनों पदों पर अलग-अलग स्वीकार किए जाएंगे।

BPSC के अनुसार, लिखित परीक्षा यानी मेंस एग्जाम के आधार पर ही मेधा सूची बनाई जाएगी। इसमें सामान्य अंक आने की स्थिति में पहले उम्र और उम्र में समानता होने पर देवनागरी लिपि में वर्णमाला के अनुसार नाम वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।

Next Story