खेल

75 साल की महिला से काफी प्रभावित हुए वीवीएस लक्ष्मण, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

Bharti sahu
10 April 2021 8:00 AM GMT
75 साल की महिला से काफी प्रभावित हुए वीवीएस लक्ष्मण, तस्वीर शेयर कर कही ये बात
x
पूर्व भारतीय क्रिकेट और कमेंटेटर वीवीएस लक्ष्मण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पूर्व भारतीय क्रिकेट और कमेंटेटर वीवीएस लक्ष्मण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें वह 75 साल की बुजुर्ग महिला से काफी प्रभावित हुए हैं। ये महिला रेहड़ी पर भुट्टा बेच रही है और भुट्टा सेंकने के लिए सोलर पेनल लगाया है। महिला बेंगलुरु की है।

लक्ष्मण ने भुट्टा सेंकने वाली तस्वीर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, बेंगलुरू में भुट्टा को ग्रिल करने के लिए 75 साल की सेल्वम्मा ने हाई टेक सोलर पावर फैन का इस्तेमाल किया। एलईडी लाइट और एक विनियमित प्रशंसक चला सकता है। प्रौद्योगिकी और नवाचार को बड़े अच्छे काम के लिए अपनाया जा रहा है। इसे देखने बहुत सुखद है।

गौर हो कि लक्ष्मण आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के मेंटर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनकी मौजूदगी में टीम 2016 में खिताब जीतने के बाद से ही लगातार प्लेऑफ में जगह बना रही है। सनराइजर्स आईपीएल 2021 में अपने अभियान की शुरुआत 11 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ करेगी। ये मैच चेन्‍नई में खेला जाएगा।







Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta