खेल

उत्तर प्रदेश और पंजाब ने सेमीफाइनल मैच जीतकर सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी के फाइनल में किया प्रवेश

Bharti sahu
21 Dec 2021 3:56 AM GMT
उत्तर प्रदेश और पंजाब ने सेमीफाइनल मैच जीतकर सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी के फाइनल में किया प्रवेश
x
उत्तर प्रदेश और पंजाब ने सेमीफाइनल मैच जीतकर सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी के फाइनल में प्रवेश किया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | उत्तर प्रदेश और पंजाब ने सेमीफाइनल मैच जीतकर सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी के फाइनल में प्रवेश किया। उत्तर प्रदेश ने हॉकी में करीबी मुकाबले में कर्नाटक को 2-1 से हराया। उत्तर प्रदेश के लिए मोहम्मद आमिर खान (चौथे) और विशाल सिंह (आठवें) ने गोल किए जबकि कर्नाटक की तरफ से एकमात्र गोल मोहम्मद राहील ने 22वें मिनट में किया।

पंजाब ने दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 3-0 से पराजित किया। पंजाब के लिए कप्तान रूपिंदर पाल सिंह (28वें और 46वें मिनट) ने दो जबकि सुदर्शन सिंह (38वें मिनट) ने एक गोल किया। कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच 21 दिसंबर को तीसरे स्थान का मैच खेला जाएगा।



Bharti sahu

Bharti sahu

    Next Story