खेल

टोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने वाटर पोलो परीक्षण प्रतियोगिता को किया रद्द

Bharti sahu
6 April 2021 11:43 AM GMT
टोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने वाटर पोलो परीक्षण प्रतियोगिता को किया रद्द
x
टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने इस सप्ताहांत होने वाली वाटर पोलो परीक्षण प्रतियोगिता को रद्द कर दिया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने इस सप्ताहांत होने वाली वाटर पोलो परीक्षण प्रतियोगिता को रद्द कर दिया है। जापान की मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता एनएचके और राष्ट्रीय समाचार एजेंसी क्योदो दोनों ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।

आयोजन समिति के अधिकारियों ने हालांकि इन रिपोर्ट की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार जापान में प्रवेश की कड़ी प्रक्रिया के कारण तकनीकी अधिकारी देश में नहीं आ पाए। इस प्रतियोगिता को रद्द करने की खबरें उस समय आई हैं जब पिछले साल स्थगित किए गए ओलंपिक के आयोजन को चार महीने से भी कम का समय बचा है।

प्रतियोगिता का रद्द होना महामारी के बीच टोक्यो खेलों के आयोजन का प्रयास कर रहे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और आयोजकों के लिए झटका हो सकता है। ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे। दो अन्य परीक्षण प्रतियोगिताएं भी रद्द हो गई हैं।
तैराकी की वैश्विक संस्था फिना ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि 18-23 अप्रैल तक टोक्यो में होने वाले गोताखोरी विश्व कप को रद्द कर दिया गया है और एक से चार मई तक होने वाली कलात्मक तैराकी प्रतियोगिता के साथ भी ऐसा ही हुआ है।तैराकी की वैश्विक संस्था फिना ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि 18-23 अप्रैल तक टोक्यो में होने वाले गोताखोरी विश्व कप को रद्द कर दिया गया है और एक से चार मई तक होने वाली कलात्मक तैराकी प्रतियोगिता के साथ भी ऐसा ही हुआ है।


Next Story