खेल

रोहित शर्मा ने आईपीएल में पूरे किये 5000 रन...मुंबई इंडियंस के कप्तान ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली

Gulabi
1 Oct 2020 2:53 PM GMT
रोहित शर्मा ने आईपीएल में पूरे किये 5000 रन...मुंबई इंडियंस के कप्तान ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली
x
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. रोहित शर्मा आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल सीजन 13 के मैच में रोहित शर्मा ने चौके के साथ आईपीएल में 5000 रन पूरे कर लिए हैं. 5000 IPL रनों का आंकड़ा छूने के लिए रोहित को दो रन चाहिए थे.


रोहित शर्मा से पहले सुरेश रैना और विराट कोहली आईपीएल में 5000 रन पूरे कर चुके हैं. रोहित ने 187 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया है.

सुरेश रैना ने आईपीएल के इतिहास (2008-2019) में सबसे पहले 5,000 रनों का आंकड़ा छूआ था. लेकिन, सुरेश रैना ने आईपीएल में सर्वाधिक 173 पारियां खेलकर 5000 रन पूरे किए थे जो विराट से ज्यादा है.

विराट कोहली ने आईपीएल में 157 पारियां खेलकर 5 हजार रन बना पूरे किए थे. रोहित शर्मा ने आईपीएल में एक शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 109 रन रहा.

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 172 पारी, 5430 रन, 5 शतक, 36 अर्धशतक

2. सुरेश रैना (चेन्नई सुपर किंग्स) - 189 पारी, 5368 रन, 1 शतक, 38 अर्धशतक

3. रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) - 187 पारी, 5006 रन, 1 शतक, 37 अर्धशतक

4. डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) - 129 पारी, 4793 रन, 4 शतक, 44 अर्धशतक

Next Story