खेल

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर ऋषभ पंत नही रिद्धिमान साहा थे विकेटकीपिंग के लिए : पूर्व स्पिनर

Bharti sahu
8 Oct 2020 10:08 AM GMT
ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर ऋषभ पंत नही रिद्धिमान साहा थे विकेटकीपिंग के लिए :  पूर्व स्पिनर
x
भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोषी ने कहा कि वह न्यूजीलैंड में रिद्धिमान साहा को विकेटकीपिंग करते देख हैरान रह गए थे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोषी ने कहा कि वह न्यूजीलैंड में रिद्धिमान साहा को विकेटकीपिंग करते देख हैरान रह गए थे। भारत के उस ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान कप्तान विराट कोहली को प्रशंसकों और विशेषज्ञों से काफी खरी खोटी सुननी पड़ी थी जब उन्होंने इन-फॉर्म रिद्धिमान साहा को बाहर कर पंत को टेस्ट में मौका दिया था। धोनी के जाने के बाद से पंत सीमित ओवरों के प्रारूप में टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं हालांकि वह अपनी क्षमता के अनुसार नहीं खेल पा रहे हैं। बल्ले और दस्ताने के साथ कई नाकामियों उनके साथ जुड़ीं।

2019 क्रिकेट विश्व कप के बाद से धोनी टीम में नहीं थे। ऐसे में टीम इंडिया को धोनी की रिप्लेसमैंट ढूंढनी थी। दोषी कोहली द्वारा पंत को धोनी की रिप्लेसमैंट के रूप में देखने से निराश हुए। उन्होंने कहा- न्यूजीलैंड में ऋषभ पंत को विकेट के पीछे देखकर मैं चौक गया था। मैं होता तो भारत के सबसे अच्छे विकेटकीपर को जगह देता। यह रिद्धिमान साहा होते। उन्होंने विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर खुद को साबित किया है। विकेटकीपिंग इतनी महत्वपूर्ण स्थिति है कि मैं वास्तव में इसके साथ खिलवाड़ नहीं करूंगा। धोनी की अनुपस्थिति में रिद्धि ही भारत के लिए सबसे अच्छा विकल्प होना चाहिए।बता दें कि टीम इंडिया प्रबंधन ने रिषभ पंत को कई चांस दिए लेकिन वह अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर पाए। पंत जब भी रन बनाते तो उन्हें विकेटकीपिंग को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता। आखिरकार प्रबंधन ने बाद में केएल राहुल को ग्लव्स थमा दिए। केएल राहुल भी लंबे समय से विकेटकीपिंग करते आए हैं।

Next Story