खेल

MI vs KXIP LIVE: पंजाब और मुंबई के बीच मुकाबला

Bharti sahu
18 Oct 2020 1:03 PM GMT
MI vs KXIP LIVE: पंजाब और मुंबई के बीच मुकाबला
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 36वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के सामना

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | MI vs KXIP IPL 2020 Match LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 36वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के सामनामजबूत मुंबई इंडियंस के खिलाफ दुबई के मैदान पर अब से कुछ देर में होना है। किंग्स इलेवन पंजाब को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो फिर ये मुकाबला जीतना जरूरी है। पंजाब की टीम अभी सिर्फ दो मुकाबले जीत पाई है, जबकि मुंबई ने अपने 6 मुकाबले अब तक जीते हैं।

IPL 2020 में इससे पहले भी दोनों टीमों का आमना-सामना हो चुका है। उस मैच में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी थी। मुंबई ने केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब की टीम को 48 रन से हराया था। ऐसे में पंजाब की टीम अपना बदला चुकता करना चाहेगी। KXIP ने अपने पिछले मुकाबले में आरसीबी को हराया था।

MI vs KXIP Head to Head

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में से 14 बार मुंबई की टीम ने बाजी मारी है, जबकि 11 बार जीत पंजाब को मिली है। पिछले 5 मैचों की बात करें तो मुंबई ने चार मैच जीते हैं, जबकि किंग्स इलेवन पंजाब 1 मैच जीत पाई है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नैथन कुल्टर नाइल, राहुल चाहर, मिचेल मैक्लेनघन और जसप्रीत बुमराह।

MI vs KXIP LIVE: पंजाब और मुंबई के बीच मुकाबला

केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, के गौतम, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।

Bharti sahu

Bharti sahu

    Next Story