खेल

IPL 2023: चेन्नई की कमान एक बार फिर से धोनी के हाथों में आईं

Rani Sahu
4 Sep 2022 8:09 AM GMT
IPL 2023: चेन्नई की कमान एक बार फिर से धोनी के हाथों में आईं
x
आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स का कप्तान रवींद्र जडेजा को बनाया गया था लेकिन उनकी कप्तानी में टीम की हालत इतनी बुरी हुई सीएसके को मैच जीतने के लिए जूझती रही। जिसके बाद फिर से टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी गई थी। जिसके बाद चेन्नई ने एक-दो जीत हासिल की। इसके बाद से फैंस के मन में सवाल उठने लगा है कि आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी किसके हाथ में होगी।
लेकिन अब इस बात से पर्दा उठ गया है। सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इसको लेकर कहा कि, आईपीएल 2023 में चेन्नई की कमान एक बार फिर से कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में होने वाली है। जिसके बाद धोनी के फैंस खुशी से झूम उठे है। फैंस धोनी को एक बार फिर से मैदान में कप्तानी करते हुए देखेंगे। धोनी की कप्तानी में सीएसके अलग ही फॉर्म में नजर आती है। अब तक सीएसके ने जीतने भी आईपीएल खिताब जीते है वो सब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही जीते है।
धोनी आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़े हए है। हालांकि आईपीएल 2022 में सबको लग रहा था कि धोनी का यह आखिरी सीजन है और इसके बाद वे आईपीएल से भी संन्याल ले सकते है। धोनी मे सीएसके की कप्तानी साल 2022 के आईपीएल से पहले ही छोड़ दी थी। जिसके बाद टीम की कमान रवींद्र जडेजा को सौंपी गई थी।
आईपीएल 2022 में जडेजा ने सीएसके के लिए 8 मैचों में कप्तानी की थी। जिसमें से टीम को सिर्फ दो मैचों में जीत हासिल हो पाई थी। इस सीजीन में जडेजा न बल्ले से कमाल कर पाए थे और न ही गेंदबाजी में कुछ खास हो पाए थे। जिसके बाद जडेजा को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि बाद में जडेजा ने कप्तानी फिर से धोनी को सौंप दी थी।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story