खेल

IPL 2021: आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला, कब, कहां और कैसे देखें मैच की लाइव टेलीकास्ट

Bharti sahu
9 April 2021 4:20 AM GMT
IPL 2021: आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला, कब, कहां और कैसे देखें मैच की लाइव टेलीकास्ट
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL 2021) की आज से शुरुआत होगी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL 2021) की आज से शुरुआत होगी। पहला मैच आज मौजूदा चैंपियन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (MI) और विराट कोहली की कप्तानी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा। मुंबई की निगाहें खिताबी हैट्रिक पर होगी। वहीं बैंगलोर की नजर अपने पहले खिताब पर होगी। दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेंगी। चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम पर खेले जाने वाले इस मैच से पहले जान लें इससे जुड़ी अहम जानकारी।

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की शुरुआत से पहले जानें- कब, कहां और कैसे देख सकते हैं RCB VS MI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट।
किन टीमों के बीच खेला जाएगा IPL 2021 का पहला मैच?
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र की शुरुआत आज से होगी। टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस (MI) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा।
कब शुरू होगा मुंबई इंडियंस (MI) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का मैच?
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
कब होगा मुंबई इंडियंस (MI) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के मैच का टॉस?
मुंबई इंडियंस (MI) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का टॉस भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से होगा।
कहां खेला जाएगा मुंबई इंडियंस (MI) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का मैच?
मुंबई इंडियंस (MI) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच IPL 2021 का पहला मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जाएगा।
किस चैनल पर होगा मुंबई इंडियंस (MI) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के मैच का प्रसारण?
MI और RCB के बीच IPL 2021 के पहले मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
MI और RCB के बीच IPL 2021 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
MI और RCB के बीच IPL 2021 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney + Hotstar पर उपलब्ध होगी।


Next Story