खेल

ग्रैंडमास्टर आर प्रगनाननंदा ने पैरासिन ओपन 'ए' शतरंज टूर्नामेंट 2022 का खिताब किया अपने नाम

Ritisha Jaiswal
17 July 2022 8:40 AM GMT
ग्रैंडमास्टर आर प्रगनाननंदा ने पैरासिन ओपन ए शतरंज टूर्नामेंट 2022 का खिताब किया अपने नाम
x
भारत के 16 साल के ग्रैंडमास्टर आर प्रगनाननंदा ने शनिवार को यहां पैरासिन ओपन ‘ए’ शतरंज टूर्नामेंट 2022 का खिताब अपने नाम किया।

भारत के 16 साल के ग्रैंडमास्टर आर प्रगनाननंदा ने शनिवार को यहां पैरासिन ओपन 'ए' शतरंज टूर्नामेंट 2022 का खिताब अपने नाम किया। भारतीय खिलाड़ी ने नौ दौर के मुकाबले में आठ अंक हासिल किए। वह इस दौरान अजेय रहे और आधे अंक की बढ़त के साथ जीत दर्ज की।

एलेक्जेंडर प्रेडके 7.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अलीशर सुलेमेनोव और भारत के एएल मुथैया ने एक समान सात अंक हासिल किए लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर कजाकिस्तान के सुलेमेनोव ने तीसरा स्थान हासिल किया। भारत के युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर वी प्रणव का अभियान अंतिम दौर में प्रेडके से हार के बाद 6.5 अंकों के साथ समाप्त हुआ। ग्रैंडमास्टर अर्जुन कल्याण (6.5 अंक) सातवें स्थान पर रहे।
आगामी शतरंज ओलंपियाड में भाग लेने की तैयारी कर रहे प्रज्ञानानंदा ने भारत की महिला ग्रैंडमास्टर श्रीजा शेषाद्री, लचेजर योर्डानोव (बुल्गारिया), काजीबेक नोगेरबेक (कजाखस्तान), हमवतन कौस्तव चटर्जी, आर्यस्तानबेक उराजेव (कजाखस्तान) पर शुरुआती छह मैचों में लगातार जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया। प्रेडके ने सातवें दौर में उन्हें बराबरी पर रोका। उन्होंने इसके बाद आठवें दौर में अर्जुन कल्याण को शिकस्त दी और फिर नौवें दौर में सुलेमेनोव के साथ उनका मुकाबला बराबरी पर छूटा।







Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story