

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रिकाॅर्ड पांचवीं बार मुंबई इंडियंस को खिताब जीताने में मदद करने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैंने बोला था ना इनका गणित कमजोर है। रोहित शर्मा ने आईपीएल का एक प्रोमो वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए ये बात लिखी है।
इस वीडियो को रोहित ने मार्च में ट्विटर पर शेयर किया था। अब आईपीएल जीतने के बाद रोहित ने फिर से रीट्वीट किया है। वीडियो में रोहित को उनके मामा उन्हें अपना कमरे (201) और जर्सी नम्बर (45) बदलने के लिए कहते हैं क्योंकि उन्होंने हर बार मुंबई के लिए ऑड नम्बर में ही ट्राॅफी जीती थी। इस पर रोहित कहते हैं कि ये तो आपको मामू बना रहे हैं, इनकी खुद की गणित कमजोर है। ये आईपीएल 13 है और 13 तो वैसे भी ऑड नम्बर होता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित ने कैप्शन में लिखा, हम वास्तव में इस सीजन में भी जीत गए। बोला था आपको मामू इनका गणित कमजोर है।