खेल

भारतीय टीम के नेशनल सलेक्टर्स में जगह मिल सकती है : अबे कुरुविला

Bharti sahu
19 Nov 2020 9:09 AM GMT
भारतीय टीम के नेशनल सलेक्टर्स में जगह मिल सकती है : अबे कुरुविला
x
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अबे कुरुविला को भारतीय टीम के नेशनल सलेक्टर्स के पैनल में जगह मिल सकती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अबे कुरुविला को भारतीय टीम के नेशनल सलेक्टर्स के पैनल में जगह मिल सकती है। मुंबई के तेज गेंदबाज अबे कुरुविला राष्ट्रीय चयन पैनल में तीन खाली पदों में से एक को भरने के लिए मैदान में हैं। रिक्तियां सरनदीप सिंह (उत्तर क्षेत्र), देवांग गांधी (पूर्व) और जतिन परांजपे (पश्चिम) के कार्यकाल के बाद पैदा हुई हैं। ऐसे में अबे कुरुविला को नेशनल सलेक्टर के तौर पर चुना जा सकता है।

अबे कुरुविला ने 10 टेस्ट मैच और 25 एकदिवसीय मैच भारत के लिए खेले हैं। अबे कुरुविला ने समय सीमा से दो दिन पहले 13 नवंबर को इस नौकरी को हासिल करने के लिए आवेदन किया है और वे नेशनल सलेक्टर्स की कमेटी में चुने जा सकते हैं, क्योंकि वे हर कसौटी पर खरे उतरते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 25 विकेट लिए हैं। कुरुविला 2008-12 से जूनियर चयन पैनल में शामिल थे। उस दौरान साल 2012 में अंडर -19 विश्व कप जीता था।

2012 में ही अबे कुरुविला को मुंबई के लिए मुख्य चयनकर्ता के रूप में नामित किया गया था, लेकिन अबे कुरुविला को नवी मुंबई के 53 वर्षीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, जिन्हें इस भूमिका के लिए सबसे ऊपर रखा जा रहा है। अजीत अगरकर ने भी मुंबई के मुख्य चयनकर्ता के रूप में काम किया है। चयनकर्ताओं को मदन लाल की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति द्वारा चुना जाना है, जिसमें आर पी सिंह और सुलक्षणा नाइक भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि इस साल मार्च में समिति ने सुनील जोशी (दक्षिण क्षेत्र) और हरविंदर सिंह (मध्य क्षेत्र) को पांच सदस्यीय पैनल के सदस्यों के रूप में चुना था। उस दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने सुनील जोशी को चयनकर्ताओं की समिति का चेयरमैन नियुक्त किया था। हालांकि, उसके बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट खेली नहीं गई है। दूसरी बार ही उन्होंने टीम का चयन किया है।

Next Story