खेल

बेन स्टोक्स ने हाथ ऊपर करके पवेलियन की ओर इशारा कर उन्हें अपना शतक समर्पित किया

Bharti sahu
26 Oct 2020 12:30 PM GMT
बेन स्टोक्स ने हाथ ऊपर करके पवेलियन की ओर इशारा कर उन्हें अपना शतक समर्पित किया
x
बेन स्टोक्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतक बनाया और टीम को 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करवाई। शतक बनाने के बाद स्टोक्स ने इस पारी को अपने बीमार पिता को समर्पित किया। बे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बेन स्टोक्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतक बनाया और टीम को 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करवाई। शतक बनाने के बाद स्टोक्स ने इस पारी को अपने बीमार पिता को समर्पित किया। बेन स्टोक्स ने हाथ ऊपर करके पवेलियन की ओर इशारा कर उन्हें अपना शतक समर्पित किया।

स्टोक्स ने शतक बनाने के बाद अंगुली को मोड़ पिता को अपना शतक समर्पित किया। स्टोक्स के पिता की अंगुली रग्बी खेलते दौरान टूट गई थी जिसके बाद उनकी कई बार सर्जरी हुई लेकिन वह ठीक नहीं हो पाई। इसलिए स्टोक्स ने पिता को शतक समर्पित करने के लिए अपने हाथ की अंगुली को मोड़ पवेलियन की ओर दिखाया। इससे पहले भी स्टोक्स इस तरह कई बार अपने पिता को समर्पित कर चुके हैं।

बेन स्टोक्स के पिता की सेहत खराब है और इसी कारण स्टोक्स ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज़ नहीं खेली थी। स्टोक्स अपने पिता की देखभाल करने के लिए इंग्लैंड को छोड़ अपने देश न्यूज़ीलैंड वापस चले गए। लेकिन पिता के कहने पर ही स्टोक्स दोबारा क्रिकेट के मैदान पर वापस आए।स्टोक्स का आईपीएल के इस सीज़न में बल्ला नहीं बोला है औप वह मैदान पर बल्लेबाजी के दौरान संघर्ष करते नज़र आए। लेकिन मुंबई के खिलाफ 107 रन की मैच जिताऊ पारी खेल स्टोक्स दोबारा फॉर्म में वापस लौट आए और टीम को बड़ी जीत दिलवाई।

Next Story