खेल

पूर्व अध्यक्ष सेप ब्लाटर पर फिर से लगा प्रतिबंध

Bharti sahu
25 March 2021 6:56 AM GMT
पूर्व अध्यक्ष सेप ब्लाटर पर फिर से लगा प्रतिबंध
x
विश्व फुटबाल की नियामक संस्था-फीफा की नैतिक समिति ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में अपने पूर्व अध्यक्ष सेप ब्लाटर पर फिर से छह साल और प्रतिबंध लगा दिया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | विश्व फुटबाल की नियामक संस्था-फीफा की नैतिक समिति ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में अपने पूर्व अध्यक्ष सेप ब्लाटर पर फिर से छह साल और प्रतिबंध लगा दिया है। ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, ब्लाटर पर छह साल और आठ महीने का प्रतिबंध लगाया गया है।

ब्लाटर पर पहले भी प्रतिबंध लगाया गया था, जो कि अक्टूबर में पूरा होगा। नैतिकत समिति ने ब्लाटर के अलावा पूर्व महासचिव जेरोम वाल्के, पूर्व उपाध्यक्ष जूलियो ग्रोंडोना और पूर्व वित्त निदेशक मार्कस केटनर पर भी प्रतिबंध लगाया है।
ब्लाटर पर साउथ अफ्रीका में 2010 में हुए फीफा विश्व कप और फिर ब्राजील में हुए 2014 विश्व कप में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है।
85 साल के ब्लाटर के प्रवक्ता ने कहा है कि पूर्व अध्यक्ष की तबीयत खराब थी और पिछले साल दिसंबर में उनके दिल का आपरेशन हुआ था। ब्लाटर 1998 से 2015 तक फीफा के अध्यक्ष थे और उनके कार्यकाल में वित्तीय अनियमितताएं हुई थी, जिसके बाई सारे फीफा अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था।फीफा ने इससे पहले, ब्लाटर पर दिसंबर 2015 में आठ साल का प्रतिबंध लगाया था, जिसे बाद में घटाकर छह साल का कर दिया गया था। वाल्के पर अक्टूबर 2023 तक का प्रतिबंध है।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta