भारत

लाहौल खंमीगर ग्लेशियर में फंसे 14 ट्रैकर, 2 की मौत

Bharti sahu
27 Sep 2021 2:09 PM GMT
लाहौल खंमीगर ग्लेशियर में फंसे 14 ट्रैकर, 2 की मौत
x
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के खंमीगर ग्लेशियर में 14 ट्रैकर फंस गए हैं। हादसे में दो ट्रैकरों की मौत हो गई है।

जनता से रिश्ता वेबडस्क | हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के खंमीगर ग्लेशियर में 14 ट्रैकर फंस गए हैं। हादसे में दो ट्रैकरों की मौत हो गई है। 18 सदस्यीय दल में छह लोग पश्चिम बंगाल, जबकि 11 पोटर और एक शेरपा यानी स्थानीय गाइड ट्रैकिंग पर गए थे। एक शेरपा और एक पोर्टर ने वापस आकर इसकी सूचना काजा प्रशासन को दी। प्रशासन ने 32 सदस्यीय बचाव दल का गठन कर दिया है। बचाव दल को खमींगर पहुंचने में तीन दिन लगेंगे। वहां हेलीकाप्टर के माध्यम से भी नहीं पहुंचा जा सकता है। मृतक ट्रैकरों की पहचान 61 वर्षीय भास्कर देव मुखोपाध्याय सनराइज अपार्टमेंट 87डी आनंदपुर बैरकपुर कोलकाता पश्चिम बंगाल और 38 वर्षीय संदीप कुमार ठाकुराता थ्री राइफल रेंज रोड प्लॉट नंबर जेडए, पूव्यान अवासन बेलगोरिया पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।

बचाव कार्य पिन घाटी के काह गांव से शुरू होगा। पहले दिन 28 सितंबर को काह से चंकथांगो, दूसरे दिन चंकथांगो से धार थांगो और अंतिम दिन धारथांगो से खमींगर ग्लेशियर रेस्क्यू टीम पहुंचेगी। तीन दिन वापस खंमीगर ग्लेश्यिर से काह पहुंचने में लगेंगे। लाहौल-स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि खंमीगर ग्लेशियर में ट्रैकरों को निकालने का कार्य प्रशासन ने शुरू कर दिया है। बचाव दल में 16 आईटीबीपी और 6 डोगरा स्काउट के जवान शामिल हैं। इनमें एक चिकित्सक भी है। साथ ही 10 पोटर हैं। ये बोझ उठाने के लिए काम करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि 15 सितंबर को इंडियन माउंटेनरिंग फाउंडेशन पश्चिम बंगाल का छह सदस्यीय दल बातल से काजा वाया खमींगर ग्लेशियर ट्रैक (करीब 5034 मीटर ऊंचाई) को पार करने के लिए रवाना हुआ था। इनके साथ 10 पोटर भी हैं। प्रशासन को मिली सूचना के मुताबिक तीन ट्रैकर, एक शेरपा यानी स्थानीय गाइड और 10 पोटर खंमीगर ग्लेशियर में फंसे हैं।
ये ट्रैकर फंसे हैं खमींगर ग्लेशियर में
लाहौल-स्पीति जिले के खमींगर ग्लेशियर में फंसे लोगों में 58 वर्षीय देवाशीष वर्धन मिलन पार्क गरिया कोलकाता पश्चिम बंगाल, 63 वर्षीय रणधीर राय रामकृष्ण पाली कोगाच्छी श्यामनगर कोलकाता पश्चिम बंगाल, 50 वर्षीय तपस कुमार दास सेंट 78 क्यूआरएस 28.3 चितरंजन बरधवान पश्चिम बंगाल और 42 वर्षीय अतुल कोलकाता पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। इनके साथ दस पोटर भी शामिल हैं।



Next Story