धर्म-अध्यात्म

कहां-कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण, जानिए ग्रहण से जुड़ी खास बातें

Tara Tandi
7 Oct 2022 10:23 AM IST
कहां-कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण, जानिए ग्रहण से जुड़ी खास बातें
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण मई में लगा था और अब नवंबर महीने में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर, 2022, मंगलवार को लगेगा। इस साल इस दिन देव दीपावली पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। हालांकि विद्वानों ने देव दीपावली को एक दिन पहले ही मनाने का फैसला किया है।

ऐसे में देव दीपावली 7 नवंबर को मनाई जाएगी। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर लगता है। इसी वजह से देव दीपावली एक दिन पहले यानी चंद्र ग्रहण के सूतक काल से पहले ही मनाई जाएगी।
दीपावली के ठीक एक बाद यानी गोवर्धन पूजा के दिन सूर्य ग्रहण लगेगा और देव दीपावली के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। यानी एक महीने में दो ग्रहण लगेंगे। इस साल 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन ही चंद्र ग्रहण लगेगा।
चंद्र ग्रहण का समय-
साल 2022 का दूसरा चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा। यह भारत के समय के अनुसार 8 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शाम 7 बजकर 27 बजे तक लगेगा।
कहां-कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण-
साल का आखिरी चंद्रग्रहण भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखने को मिलेगा।
चंद्र ग्रहण से जुड़ी खास बातें-
1. हिंदू पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है।
2. मान्यताओं अनुसार, चंद्र ग्रहण के समय सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक ही क्रम में होते हैं, जिसके कारण चंद्र ग्रहण लगता है।
3. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल के दौरान कुछ सावधानी अवश्य बरतनी चाहिए।
4. चंद्र ग्रहण के बाद दान व स्नान का विशेष महत्व है।
5. ग्रहण में लगने वाला सूतक काल अशुभ माना जाता है। यह ग्रहण से पूर्व लगता है और ग्रहण की समाप्ति के साथ ही खत्म हो जाता है।
6. चंद्र ग्रहण के दिन गर्भवती महिलाओं को विशेष तौर पर सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।
7. सूतक काल लगने के बाद पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए।
8. ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है।
9. ग्रहण के दौरान यात्रा या सोना नहीं चाहिए।
10. इस दौरान किसी धारदार वस्तु का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

न्यूज़ सोर्स: navyugsandesh

Next Story