धर्म-अध्यात्म

आज का राशिफल: 24 फरवरी 2021

HARRY
24 Feb 2021 12:18 AM GMT
आज का राशिफल: 24 फरवरी 2021
x

आज का राशिफल

मेष:

24 फरवरी दिन बुधवार को चंद्रमा का प्रवेश कर्क राशि में हुआ है जो चंद्रमा की अपनी राशि है। इस राशि में चल रहे चंद्रमा का गुरु के साथ समसप्तक योग बना है इससे गजकेसरी योग का प्रभाव भी बना रहेगा। ग्रहों की इस स्थिति का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा, आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे…

कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अनबन आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है इसलिए क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। छात्रों को अपने तैयारियों को पूरा करने के लिए फिर से अवसर मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी दूर की यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा और दाम्पत्य में सरसता बनी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य करने का आयोजन बनेगा। सामाजिक कार्य करने से सम्मान मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी को उधार न दें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। अगर आप व्यापारी है तो अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापारिक खर्चों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। सरकारी कर्मचारियों जल्दबाजी में कोई काम न करें अन्यथा अधिकारियों का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परिक्षा में अच्छी सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:
सुबह से व्यापार में छोटे-मोटे लाभ होने की संभावना बन रही है। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े मुद्दे किसी वरिष्ठ अधिकारी की वजह से हल होते नजर आएंगे। संतान से संबंधित समस्याओं का समाधान निकल आएगा। प्रेम संबंध सुखद रहेंगे। नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग कठिनाइयों से मुक्ति दिलाएगा। सायंकाल के समय मित्रों और परिजनों के साथ हास परिहास में व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
व्यवसाय में समय पर लिए गए निर्णय सफल साबित होंगे और नया व्यवसाय शुरू करने के मार्ग प्रशस्त होंगे। विरोधियों की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवादों का हल निकल आएगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। भाई और मित्रों के सहयोग से अटके हुए काम पूरे होंगे। आज के दिन किसी भी रिश्तेदार और प्रियजन को कर्ज देने से बचें। सायंकाल के समय सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:
सामाजिक दायरे का विकास होगा और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आ रही अड़चन खत्म होगी। सराकरी कर्मचारियों के ट्रांसफर की योजना बन रही है। कार्यक्षेत्र में कोई महिला आपके काम से प्रभावित हो सकती है। हालांकि शत्रुओं के षड्यंत्र और लोकपवाद से बचने की कोशिश करें अन्यथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जीवन में नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से ही मिलेंगी और सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। कार्यक्षेत्र में सावधानी के साथ करें और विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। छात्रों को सफलता प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वजनों से सुख मिलेगा और परिवार में हो रहे मंगल कार्यों की खुशी होगी। मित्रों से कुछ निराशा हाथ लग सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
किसी बुजुर्ग की मदद से घर-गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी और राजकीय मदद भी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके पद व अधिकारों में वृद्धि होगी लेकिन साथियों का मूड खराब हो सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों को लाभ होगा और नए अवसर भी मिलेंगे। यात्रा पर जाने का प्रसंग बनेगा और किसी कारणवश स्थगित भी हो सकता है। व्यापार में किसी नए निवेश की तलाश में सफलता मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। गुप्त शत्रुओं का अपने पराक्रम से दमन करेंगे और कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। सरकारी योजना से लाभ प्राप्त करने की आज पृष्ठभूमि तैयार होगी। नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है, लाभ होगा। किसी भी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग लें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए समय निकालेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
रोजगार के क्षेत्र में आ रही रुकावट दूर होगी और किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रूका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा। धर्म एवं आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लिए गए जोखिम आपके लिए हितकर साबित होंगे। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में उन्नति होने से मन प्रसन्न होगा। दांपत्य जीवन में आज नई खुशखबरी मिलेगी। घर के जरूरी कामों में कोताही न बरतें। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:
कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, सावधान रहें। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी से आपकी अनबन न हो, यह भी ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और एक-दूसरे की भावनाओं का पूरा सम्मान करेंगे। छात्र कड़ी मेहनत नहीं करेंगे तो असफलता का सामना करना पड़ सकता है। वाहन या भूमि सुख प्राप्त होगा और व्यापार का विस्तार होगा। दैनिक व्यापारियों की नगद धन की समस्या खत्म हो सकती है।
कुंभ:
व्यापारी वर्ग आज नई योजना को मूर्तरूप देंगे। मित्रों के सहयोग से किए जा रहे कार्यों में अवरोध उत्तपन्न हो सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। अतिथियों के अचानक आगमन से व्यय बढ़ सकता है। छात्रों की शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे अवरोध खत्म होंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कुछ बचत योजनाओं पर निवेश करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:
संतान की समस्याओं का आज समाधान निकालेंगे और रोजगार के लिए प्रयास कर रहे जातकों को सफलता भी मिलेगी। छात्रों की किसी कंपटीशन में जीत हो सकती है। मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है और अनिद्रा की शिकायत परेशान कर सकती है। जीवनसाथी की किसी खास उपलब्धि से भी मन प्रसन्न रहेगा। पिता का मार्गदर्शन व सहयोग मिलेगा। लाभ की स्थितियों का निर्माण होगा। कला के क्षेत्र में काम कर रहे जातकों को नए अवसर मिलेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

HARRY

HARRY

    Next Story