धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 22 नवंबर 2020

Admin2
22 Nov 2020 1:20 AM GMT
टैरो राशिफल: 22 नवंबर 2020
x

टैरो राशिफल 

टैरो राशिफल: 22 नवंबर 2020

मेष:

खर्च के मुद्दों पर ध्‍यान केंद्रित होगा। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित हो सकते हैं। खान पान की अनियमितता से बचना चाहिए।

वृषभ:

भाई-बहन, बंधु-बांधव से संबंधित मामले कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कष्टप्रद हो सकता है।

मिथुन:

धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

कर्क:

जल्दबाजी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

सिंह:

इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

कन्या:

धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं।

तुला:

जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है। यह समय आपके लिए एक भाग्यशाली अवधि है।

वृश्चिक:

यह समय आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

धनु:

इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। बोलचाल में कटुता न आने दें।

मकर:

आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी।

कुंभ:

आप अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी।

मीन:

आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं, आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है, स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।

Next Story