धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 20 अक्टूबर 2020

Admin2
20 Oct 2020 1:43 AM GMT
टैरो राशिफल: 20 अक्टूबर 2020
x

टैरो राशिफल 

राशिफल: आज का टैरो राशिफल

मेष:

आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं और आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें, वरना आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृषभ:

आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं, परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। आपके अटके हुए काम भी आज पूर्ण होने का दिन है। भाग्‍य आपके साथ है। सफलता प्राप्‍त होने का दिन है।

मिथुन:

आपको स्वास्थ्य से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। कहीं से आपको बुरी खबर आज सुनने को मिल सकती है। आज भाग्‍य आपका साथ देगा।

कर्क:

आपको अपने क़रीबी दोस्तों से धोखा भी मिल सकता है, धन संग्रह एवं बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपको अपने दिमाग से फालतू बातें निकाल देनी चाहिए और मन लगाकर अपना काम करना चाहिए।

सिंह:

आपको अपने दोस्तों से सावधान रहना होगा क्योंकि इस समय में दोस्त भी दुश्मन में बदल सकता है, मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी और आपको किसी दूसरे की वजह से परेशानी उठानी पड़ सकती है।

कन्या:

यह समय व्यापारियों और उद्यमियों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा और आपके संबंधों में भी सुधार होगा। परिवार के लोग आपका साथ देंगे और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे।

तुला:

व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा, यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा। इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। वक्‍त सही है, लाभ होने की पूरी संभावना है।

वृश्चिक:

इस अवधि के दौरान आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे। नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे और परिवार में सभी लोग खुश रहेंगे। आपको मन में हल्‍कापन लगेगा और प्रसन्‍नता होगी।

धनु:

आप ठंडी हवा तथा सर्दी से अपना ध्यान रखें। संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें, पिता से मनमुटाव हो सकता है। भाई-बहनों के साथ मशविरा करके कोई काम कर सकते हैं। कार्य पूर्ण होंगे।

मकर:

अगर आप मेहनत करें तो, तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं। आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है, सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा और समृद्धि प्राप्त होगी।

कुंभ:

आपको विदेश अथवा किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा, धार्मिक आस्था बढ़ेगी और मन प्रसन्‍न रहेगा। भाग्‍य का भरपूर साथ मिलने से सारी उम्‍मीदें पूरी होंगी।

मीन:

यह समय पैसों के संबंध में उतार-चढ़ाव वाला और अप्रत्याशित रूप लिए साबित हो सकता है। आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आएंगे, लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे। कोई आपकी परेशानी का समाधान निकालने में आपकी मदद कर सकता है।

Next Story