धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 30 जनवरी 2021

HARRY
30 Jan 2021 12:43 AM GMT
अंक राशिफल: 30 जनवरी 2021
x

अंक राशिफल

अंक राशिफल

1

अपने काम में संतोष का अनुभव न करें और किसी न किसी कारण से अधिकारियों द्वारा परेशानी खड़ी की जा सकती है। ऐसा हो सकता है कि आज उच्च शिक्षा के लिए आपको अच्छे मौके न मिल पाएं।

2:
आप अपने लोगों से ही धोखा खा सकते हैं। खुद को किसी पर निर्भर न बनाएं। अपने लिए फैसले खुद लेना बुरा नहीं होगा। आज अपने मन की बात दूसरों के सामने रख सकते हैं।
3:
आप आज खुद को लेकर बहुत अधिक निराशा का अनुभव कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को पुरजोर कोशिश करनी पड़ेगी, ऐसा करने से आपको लाभ होगा और महत्‍वाकांक्षा पूर्ण होगी।
4:
परिवार में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होने से मन अशांत हो सकता है। किसी मित्र के साथ समय बिताने के लिए आप इस समय घर से दूर जाने का विचार भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको लाभ होगा और मन प्रसन्‍न होगा।
5:
पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज का दिन सामान्य गुजरेगा। माता-पिता का सहयोग आपको कुछ राहत दे लेकिन आपके मध्य जो लोग हैं वह ऐसा न चाहें, ऐसा भी हो सकता है। आज भाग्‍य के मामले में आप लकी रहेंगे।
6:
वैवाहिक जीवन में समय बेहद ख़ास बीतने वाला है। कुछ नई बातों से रूबरू हो सकते हैं। ट्रैवलिंग में सावधानी बरतना ही आपके लिए ज्यादा अच्छा होगा। ऐसा करने से आपको अधिक फल प्राप्‍त होगा और मेहनत का फल भी प्राप्‍त होगा।
7:
पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रह सकती है। इस समय आपके आर्थिक मसले ही तनाव का कारण होंगे। ऐसा भी संभव है कि आज लोगों के साथ बेहतर ढंग से बात न बन पाए। ऐसे में आपको परेशानी होने की जरूरत नहीं है।
8:
कुछ दूर की यात्रा का योग बन रहा है। अपनी सेहत को लेकर आपके मन में आशंकाएं अधिक रह सकती हैं। जीवन साथी के साथ बातें शेयर करेंगे तो आपका मन हल्‍का रहेगा और आप तनाव से मुक्‍त रहेंगे।
9:
धार्मिक कार्यों की तरफ आपका रुझान होगा। आप किसी के लिए सहायक बन सकते हैं। पर जरूरी है कि खुद की आवश्यकता का भी ध्यान रखें नहीं तो आपको पछताना पड़ सकता है। परिवार के मामले में आपका आज का दिन खास है। न्‍यूमरोलॉजिस्‍ट राजरानी मिनौचा
Next Story