Top News

अंक राशिफल: 29 सितंबर 2020

Admin2
29 Sep 2020 1:52 AM GMT
अंक राशिफल: 29 सितंबर 2020
x

अंक राशिफल:

अंक राशिफल: 29 सितंबर 2020

1 .

दिन की शुरुआत में आपकी किसी ऐसी बात को जानने की इच्छा अधिक रहने वाली है जिसका असर दूसरों पर भी दिखाई देगा। आप अपने काम को इग्नोर होने से बचाएं वर्ना मुश्किल हो सकती है। बेहतर होगा कि बाकी चीजों की बजाए अपने काम पर फोकस करें।

2:

आप घर पर किसी सदस्य की सेहत से जुड़ी परेशानी में खुद को उलझा हुआ पाएंगे। दोपहर बाद स्थिति थोड़ी अनुकूल होने लगेगी ओर काम में तेजी भी आएगी। आपका मन भी बदलेगा और आपको अन्‍य कार्य निपटाने की प्रेरणा भी मिलेगी। आज मन प्रसन्‍न रहेगा।

3:

आपको किसी के साथ अगर कोई परेशानी है तो उसे आज मौका है सुलझाने का। किसी व्यक्ति की सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी और लाभदायक भी रहने वाली है। मन लगाकर अपना कार्य करें और सभी चीजों पर ध्‍यान दें।

4:

ससुराल पक्ष की ओर से आपके काम में रफ्तार रहने वाली है। आज का दिन इन बातों में अधिक ही लगने वाला है। कुछ वस्तु तोहफे के रूप में भी आपको मिल सकती है। इससे आपका मन प्रसन्‍न रहेगा और आपको सफलता प्राप्‍त होगी।

5:

अगर आप अपने काम में धनार्जन के बेहतर अवसर चाहते हैं तो जरूरी है कि आप लोगों के साथ जुड़ें। तकनीक का उपयोग आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम दिला सकता है। आपको मनपसंद भोजन की प्राप्ति होने से मन प्रसन्‍न रहेगा और कार्य पूर्ण होंगे।

6:

व्यवसाय में शुभाशुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपको आज के दिन नए प्रॉजेक्ट पर काम करने का मौका भी मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए शाम का समय आपको कुछ नए अनुभव भी देने वाला होगा। परिवार में लाभ की प्राप्ति होगी और दिन बेहतर गुजरेगा।

7:

आपके वैवाहिक जीवन में ख़ुशियां आ सकती हैं बस साथी की ओर से हो रही मनमानी अगर आपको परेशान नहीं करती है तो। आपको छोटी-छोटी बातों को दिल से नहीं लगाना चाहिए। व्यापार में साझेदारी से भी लाभ मिलेगा और नए अवसर मिलेंगे।

8:

जो छात्र शोध के कार्य से जुड़े हैं उनके लिए समय अच्छा रहने वाला है। आपको बेहतर काम ओर नए अवसर भी मिल सकते हैं। इस समय आपके लिए दिन काफी थकान भरा रह सकता है। परेशान न हों और मन लगाकर अपना काम करें और साथ में आराम भी करें तो सब कुछ सही रहेगा।

9:

माता-पिता के साथ आपको समय बिताना चाहिए क्योंकि अभी जरूरत है आपको अपनों के साथ की और उनके आशीर्वाद की भी। आपके काम भी आगे बढ़ सकते हैं। अपने गुप्त विरोधियों से खुद को बचाकर रखना चाहिए।

Next Story