धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 29 जनवरी 2021

HARRY
29 Jan 2021 12:48 AM GMT
अंक राशिफल: 29 जनवरी 2021
x

अंक राशिफल

अंक राशिफल

1

कामकाज में कुछ बदलाव आ सकते हैं। नए दिशा-निर्देश भी आज जरूरत पड़ सकती है। किसी भी प्रकार का धन खर्च करने से बचें। आज हो सकता है कि किसी को उधार देना पड़े। मन में आशंका अधिक रहने वाली है।

उपाय – राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
2:
सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी भी बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में साथी का सहयोग मिल सकता है। अपने मन की बात आप आज किसी के साथ शेयर कर सकते हैं। वह आपकी बात को सुनकर खुश हो जाएंगे।
उपाय – फलों का दान शुभ होगा।
3:
आज कुछ काम बन सकते हैं। जल्दबाजी से बचें और अपना काम खुद ही पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। व्यापार में आज लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपको किसी प्रॉजेक्‍ट में पूर्ण सफलता मिल सकती है।
उपाय – शिवलिंग का पूजन करें।
4:
परेशान न हों काम में कुछ तो बेहतर रिजल्ट आपको मिल सकते हैं। संबंधियों के साथ मेल-जोल के मौके मिल सकते हैं। ऑनलाइन ट्रेडिंग के काम से आज आपको फायदा मिलेगा और आपको हर प्रकार से लाभ होगा।
उपाय – पानी में सिक्का प्रवाहित करें।
5:
आज कुछ काम बनने का दिन है, लेकिन पुरानी बातों को सोचकर आपका मन कुछ परेशान भी रह सकता है। प्यार के मामले में आज आप कुछ अच्छा फील करने वाले हैं। किसी नए व्यक्ति का साथ भी मिल सकता है और आपको इससे अच्‍छी खासी खुशी होगी।
उपाय – गणेश जी के सामने दीपक जलाएं।
6:
मेहनत अधिक रहने वाली है। आज संभव है कि मुनाफा मन मुताबिक न मिल सके। आज घर से बाहर जाने के अचानक कुछ मौके बनेंगे। यह भी संभव है कि काम में आपको अपने सहकर्मियों की ओर से अधिक सहयोग न मिल सके।
उपाय – छोटे बच्चे को कलम भेंट करें।
7:
मौज मस्ती के मौके मिलेंगे लेकिन साथ ही कुछ डांट भी सुनने को मिल सकती है। दूसरों की बातों में आने से बचें। आप मन से इस समय अधिक मजबूत नहीं हैं इसलिए बहुत अधिक सोच विचार में न पड़ें।
उपाए – केले का दान करें।
8:
आज के दिन आपको चाहिए कि आप शांत रहें, आपकी बात भी सुनी जाएगी। अपने काम को ईमानदारी से करते रहें। नौकरी में बॉस का रुख कुछ अच्छा न मिल पाए। आप अपनी मेहनत में कमी नहीं आने दीजिएगा।
उपाय – चावलों का दान करें।
9:
इमोशनल होकर काम कर सकते हैं। दिक्कतें अधिक हो सकती हैं, लेकिन मेहनत से लाभ मिलेगा। किसी भी चीज को आज करने से पूर्व उसे बेहतर रूप से समझें फिर काम शुरू करें तो आप फायदे में रहेंगे। आज के दिन आपको हर काम में सफलता प्राप्‍त होगी।
उपाय – हनुमान जी का पूजन करें।
Next Story