धर्म-अध्यात्म

जानिए भाई से पहले किस भगवान को बांधें राखी

Tara Tandi
10 Aug 2022 10:35 AM IST
जानिए भाई से पहले किस भगवान को बांधें राखी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन (Rakshabandhan) का पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना गया है. यह दिन भाई-बहनों के लिए बेहद खास होता है. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. हिन्दू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व प्रतिवर्ष सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस बार रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा. रक्षा बंधन से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं. मान्यता है कि इस खास दिन भगवान को राखी बांधने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं

गणेश जी
गणेश जी हिंदू धर्म में सर्वप्रथम पूजे जाने वाले देवता हैं. गणेश जी को लाल रंग बहुत प्रिय है, इसलिए माना जाता है कि रक्षाबंधन पर गणेश जी को लाल रंग की राखी बांधने से आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है.
भगवान शिव
सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है. रक्षाबंधन का पर्व सावन के आखिरी दिन आता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव को राखी बांधने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
हनुमान जी
रक्षाबंधन के दिन हनुमानजी को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए. ऐसा माना जाता है कि राखी बांधने से कुंडली में मंगल का प्रभाव कम होता है और बल-बुद्धि की प्राप्ति होती है.
श्रीकृष्ण
भगवान कृष्ण ने द्रौपदी को अपनी बहन माना और रक्षा करने का वचन दिया. जब द्रौपदी का चीरहरण कर लिया गया था, तब भगवान कृष्ण ने द्रौपदी की रक्षा की थी. इस दिन भगवान कृष्ण को राखी बांधने से वे हर स्थिति में आपकी रक्षा करते हैं.
Next Story