धर्म-अध्यात्म

आज का राशिफल: 11 जून 2021

jantaserishta.com
11 Jun 2021 12:30 AM GMT
आज का राशिफल: 11 जून 2021
x

आज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष:

11 जून शुक्रवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मिथुन राशि में हो रहा है। इस राशि में गोचर कर रहे चंद्रमा आज मिथुन राशि वालों का मूड खराब कर रहे हैं लेकिन मेष राशि वालों को आज लाभ की प्राप्ति हो सकती है। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, जानें क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे…
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है और आज महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों को खास लाभ होगा और उनकी इच्‍छाएं पूर्ण होंगी। यात्रा पर जाना सामान्य रूप से लाभप्रद रहेगा। दोपहर बाद उच्चाधिकारी से वाद विवाद होने से कानूनी मामला बन सकता है। शाम के वक्‍त किसी रुके हुए काम के बन जाने से लाभ होगा और अतिथि आगमन से खर्च बढ़ना तय है। आज आपका भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज आपके लिए दिन थोड़ा सा कष्‍ट देने वाला हो सकता है और आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से किसी मुद्दे पर बहस होने से आपका तनाव बढ़ सकता है। व्यापारियों की किसी से अनबन हो सकती है। आज अपनी चतुरता और होशियारी से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं और उसमें आपको लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनाए रखें, समाज में सम्मान बढ़ेगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आज आपका मन कुछ उखड़ा हुआ रहेगा और कोई काम करने का मन नहीं करेगा। किसी पुरानी बात को सोचकर आज आप परेशान हो सकते हैं और मन ही मन दुखी होंगे। बेहतर होगा कि पुरानी बातों को भूलकर आगे के बारे में सोचें और अपने भविष्‍य को लेकर योजनाएं बनाएं। दोपहर के बाद किसी नई प्‍लानिंग को लेकर काम कर सकते हैं। शाम को दोस्‍तों से मिलना-जुलना होगा और रात के समय किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज आपके लिए भाग्‍यशाली दिन है और जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। आज आपकी अच्‍छे कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पार्टनर के साथ मिलकर उनके काम में हाथ बंटाएंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को आज तारीफ सुनने को मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, लेकिन फिर भी मन प्रसन्‍न रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सावधान रहें। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज का दिन आपको मिलेजुले परिणाम देने वाला हो सकता है। आज समाज में आपकी छवि में सुधार होगा और आप कुछ ऐसा करने को प्रेरित होंगे जो औरों के हित से जुड़ा होगा। ऑफिस में आपको पदोन्नति के अवसर प्राप्‍त होंगे और धन प्राप्ति के नए साधन प्राप्‍त हो सकते हैं। आज आप किसी ऐसे काम को पूरा कर सकते हैं जो काफी समय से रुका पड़ा था। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है और भाग्‍य भी आपका साथ देने वाला हो सकता है। समाज में आपकी राज्य-मान-प्रतिष्ठा में इजाफा होगा और आपको खुशी होगी यह देखकर कि सब कुछ वैसा हो रहा है जैसा आपने सोचा था। आज आपके उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप इन कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। पुराने मित्रों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और खूब बातें होंगी। मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज जन्म का राशि का स्वामी शुक्र सांसारिक सुख भोगों की वृद्धि कर रहा है। जीवनसाथी का हर मामले में सहयोग और सानिध्य प्राप्‍त होगा। आज आप बिजसन में जो प्रयास करेंगे उनमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कोई काम आज आपके मन का होगा। शाम के वक्‍त उपहार मिल सकता है या फिर अच्‍छा भोजन करने को मिल सकता है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। आज भाग्‍य 86 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज आपके स्‍वभाव की वजह से आपका आधा दिन दूसरों का भला करने में और उनके लिए भागदौड़ करने में बीतेगा। शाम के वक्‍त आप अपने और अपने परिवार के लिए वक्‍त निकाल पाएंगे। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। लोग आपसे जलने महसूस करेंगे। लेकिन इससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा और आप आगे बढ़ते जाएंगे। धार्मिक भावनाओं में इजाफा होगा और कीर्तन के लिए भी वक्‍त निकाल लेंगे। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज का दिन कठिनाई से बीतने वाला है और आसपास का माहौल भी थोड़ा नकारात्‍मक हो सकता है। आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के लिए कुछ दौड़भाग करनी पड़ सकती है। रात्रि का समय परिवार के साथ मनोविनोद में बीतेगा और आय के नए साधनों में वृद्धि होगी। शाम को घर पर कुछ स्‍वादिष्‍ट भोजन बनेगा और आप इसका आनंद लेंगे। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज भाग्‍य साथ देगा और किसी नई डील से अचानक धन लाभ होगा। घर में पत्नी या संतान की अचानक तबीयत खराब होने से थोड़ी टेंशन हो सकती है, लेकिन जल्‍द ही सब कुछ नियंत्रण में होगा। वाहन चलाते समय मन को नियंत्रण में रखें और तनाव को हावी न होनें दें। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें और न किसी की बातों में आएं। जोखिम के कामों से दूर रहें। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज का दिन शुभ है और किसी काम में सफलता प्राप्‍त होने से हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के उत्तरार्ध में पत्‍नी से चला आ रहा विवाद समाप्‍त हो सकता है। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात्रि का समय सैर सपाटे में व्यतीत करें। शाम के वक्‍त कहीं से कुछ ऐसा समाचार आ सकता है जो आपको अचरज में डाल सकता है। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज का दिन आपके लिए सुखद और हर्षदायक है। छात्रों को आज सफलताप मिलेगी और बेरोजगार लोगों को भी आज कहीं से अच्‍छा समाचार मिल सकता है। व्‍यापारियों का काम एक बार फिर से चल सकता है। जिन यंगस्टर्स ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story