Top News

आर्थिक राशिफल: 29 सितंबर 2020

Admin2
29 Sep 2020 1:38 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 29 सितंबर 2020
x

आर्थिक राशिफल 

आर्थिक राशिफल: 29 सितंबर 2020

मेष:

मेष राशि के जातकों को आज अपने घर परिवार और कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाए रखना बहुत जरूरी होगा। ज्यादा कामकाज में उलझे रहेंगे तो परिवार की तरफ से रिश्तो में खिंचाव आ सकता है। नए आइडिया कार्यक्षेत्र में धन के नए स्रोत बनाने में मदद करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

वृषभ:

वृष राशि के जातक कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई बड़े निर्णय ले सकते हैं। जल्दबाजी न करें। सोचसमझकर ही आगे बढ़ें। आपकी क्रियाशीलता व कलात्मकता दोनों मिलकर लाभ की अच्छी संभावनाएं बना रहे हैं। आज पुराना उधार पैसा भी आपको वापस मिल सकता है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों की सोच कलात्मक रहेगी। नए-नए आइडिया मिलेंगे। बातचीत से लोगों पर अपना प्रभाव बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कमाई के लिहाज से बहुत अच्छा दिन है। परंतु दिखावेबाजी में फालतू के खर्चे बहुत ज्यादा हो सकते हैं। खर्च को नियंत्रित करना अत्यंत जरूरी रहेगा।

कर्क:

कर्क राशि के जातक को नए प्रॉजेक्ट मिल सकते हैं। ईमानदारी से कार्य करना अच्छा रहेगा। अचानक किसी अवसर की प्राप्ति और उम्मीद से ज्यादा धन लाभ की संभावना भी आज बन रही है। धन का निवेश भविष्य की समृद्धि बढ़ाने के लिए करेंगे।

सिंह:

सिंह राशि जो जातक कामकाज से संबंधित नए अवसर की तलाश कर रहे थे उनके लिए बेहतरीन दिन है। वरिष्ठजनों का आशीर्वाद व सहयोग आपको मिलेगा। मन लगाकर काम करें। सफलता आपके कदम चूमेगी। बातचीत से लाभ होने की संभावना बन रही है।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों की सोच में विस्तार होगा। लीक से हटकर कुछ अलग करने की चाहत मन में रहेगी। लंबी यात्रा के ऊपर धन खर्च होने का योग भी बनता है। कुछ जातकों के ट्रांसफर के योग भी बन जाते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है, लेकिन खर्चों को नियंत्रित रखना अच्छा रहेगा।

तुला:

तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में थोड़ा संजीदा रहकर काम करना चाहिए। छोटी सी लापरवाही भी बड़े बदलाव ला सकती है। रिसर्च से जुड़े जातकों के लिए अच्छा समय है। काम से प्रशंसा मिलने का योग है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय सामान्य है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों के कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। कामकाज से संबंधित यात्राओं का योग बन जाता है। विदेशी कंपनियों से जुड़े हुए जातकों को अच्छे लाभ की संभावना बनती है। संबंध मजबूत बनेंग। रुपये पैसों के मामले में अच्छा दिन है। सोच समझकर धन खर्च करेंगे।

धनु:

धनु राशि के जातकों को कानूनी मामलों में सफलता मिलने की संभावना बन रही है। अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब रहेंगे। कमाई के लिहाज से अच्छा समय है। फिजूल के खर्चे बहुत अधिक हो सकते हैं। इन्हें नियंत्रित करना जरूरी है।

मकर:

मकर राशि के जातक भ्रमित रहेंगे निर्णय लेने में मुश्किल हो सकती है। एकाग्रचित होकर काम करें ताकि गलती होने की संभावना ना रहे। अति आत्मविश्वास भी आपके लिए घातक हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय ठीक है। निवेश लाभदायक रहेगा।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के व्यवसाय के लिए अच्छा समय है। अपने सहयोगियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। उनका पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। आसानी से सभी काम पूरे हो जाएंगे और मन प्रसन्न रहेगा। कमाई के लिहाज से भी बहुत अच्छा दिन है। खर्च नियंत्रित रहेंगे।

मीन:

मीन राशि के जातकों मे उत्साह व आत्मबल बढ़ा रहेगा। साहसपूर्ण कार्यों में अपना हाथ आजमाएंगे और सफलता मिलेगी। मन में चंचलता रहेगी। मान सम्मान व अच्छी मात्रा में धन प्राप्ति की संभावना बन रही हैं। भावनाओं में बहकर अधिक धन खर्च करने से बचें।

Next Story