धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 22 नवंबर 2020

Admin2
22 Nov 2020 1:15 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 22 नवंबर 2020
x

आर्थिक राशिफल 

आर्थिक राशिफल: 22 नवंबर 2020

मेष:

मेष राशि के जातकों के कामकाज के लिए एक बेहतरीन दिन है। बड़ी डील के फाइनल होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध मजबूत बनाने पर आपका बहुत अधिक फोकस रहेगा। विदेशों या मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोगों को लाभ की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। धन संपत्ति एकत्रित करने में कामयाब रहेंगे।

वृषभ:

वृष राशि के जातक अपने दैनिक दिनचर्या में सुधार लाएंगे और सुव्यवस्थित तरीके से अपने काम को पूरा करने पर फोकस करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से मेल मुलाकात से आप की विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। कमाई के लिहाज से अच्छा दिन है। शुरुआती परेशानी के बाद शाम तक अच्छी मात्रा में धन की आवक बनी रहेगी।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातक अगर कोई व्यवसायिक परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। कामकाज में एकाग्रता ना होने की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है। कमाई के मुकाबले खर्चों की अधिकता रहेगी।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों के मन में कामकाज को लेकर दुश्चिंताएं चलती रहेगी। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें। मेहनत से परिस्थितियां अनुकूल करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। अचानक बड़ा लाभ होने की संभावना बन रही हैं।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। लीक से हटकर काम करने वाली सोच तरक्की दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए उपयुक्त दिन है। सोशल मीडिया का प्रयोग लाभ के रास्ते प्रशस्त करेगा।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों के कामकाज में पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन संपत्ति के मामले में फोकस बढ़ेगा और जमीन-ज्यादाद से संबंधित योजनाएं आगे बढ़ेंगी। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। महंगे आभूषण खरीदने का योग बन रहा है।

तुला:

तुला राशि के जातक कामकाज से संबंधित बातों को गोपनीय रखने का प्रयास करेंगे। कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो पहले आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी। पैसा कमाने के लिए मेहनत और डिसिप्लिन दोनों ही जरूरी रहेंगे।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों का पूरा फोकस अपने कार्यस्थल पर रखने से ही लाभ की संभावना बन रही है। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों पर फोकस करना लाभदायक रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सभी के हितों का जरूर ध्यान रखें। कमाई के हिसाब से तो अच्छा रहने वाला है।

धनु:

धनु राशि के जातकों को अपने कार्य संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनको और अधिक सुधारने की जरूरत है तभी आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का जुनून तरक्की में सहायक बनेगा। कमाई के लिहाज से अच्छे लाभ की संभावनाएं बन रही हैं।

मकर:

मकर राशि के जातकों को कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है‌। मन में दुविधा रहेगी। कामकाज में संतान का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा दिन है‌ भाग्य पूरी तरह आपको सहयोग कर रहा है। सुख सुविधाओं के साधनों को जोड़ने पर धन खर्च करने का योग बन रहा है। निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए आलस्य से बचना हितकर रहेगा। खर्च को नियंत्रण में रखें। जमीन जायदाद संबंधी मामले आगे बढ़ेंगे। ‌

मीन:

मीन राशि के जातक कामकाज के परंपरागत तरीकों को छोड़कर अनोखे प्रयोग करेंगे, जो दूसरों को अटपटे लग सकते हैं, परंतु भविष्य के लिए सहायक सिद्ध होंगे। आर्थिक लिहाज से धन लाभ की अच्छी संभावनाएं बन रही है। साझेदारी वाले व्यवसाय में धन संबंधित लेनदेन में पारदर्शिता बनाए रखें।

Next Story