धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 02 मार्च 2021

jantaserishta.com
2 March 2021 12:43 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 02 मार्च 2021
x

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों को अपनी अत्यधिक ऊर्जा का सही प्रयोग करना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से परिस्थितियां खराब हो सकती हैं। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को बातों को स्पष्ट रूप से समझाएं। वरना गलतफहमी की वजह से आपका काम बिगड़ सकता है। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। आपकी मेहनत का फल तुरंत ही मिल जाएगा। जोश में आकर धन खर्च करने से बचें।
वृषभ:
वृष राशि के जातक भ्रमित रहेंगे। विचारों में स्पष्टता का अभाव रहेगा। पार्टनरशिप के बिजनस के लिए अच्छा समय है। विदेश से संबंध मजबूत बनेंगे। अपनी पर्सनैलिटी को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। अधिक मेहनत की वजह से थकान हो सकती है। कमाई के लिहाज से दिन अनुकूल है। लाभ प्राप्‍त होने की पूरी उम्‍मीद है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबाव बनाकर काम निकलवाने की कोशिश करेंगे। परंतु परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं, और वह उल्टा आप से नाराज हो सकते हैं। प्लानिंग के अनुसार काम न हो पाने की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। निवेश संबंधी योजनाओं के कागजात को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही निवेश करें।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपकी योजना के अनुरूप कार्य संपन्न हो जाएंगे। अपने साथ-साथ दूसरों में भी उमंग उत्साह का संचार करने में कामयाब रहेंगे। जिसकी वजह से समय से पहले काम निपट जाएंगे। लोगों पर अपना प्रभाव जमाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अनुकूल है। व्यापारियों की अच्छी कमाई होगी।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों को काबू करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम को अच्छी तरह से सोच समझ कर ही काम की शुरुआत करें। जल्दीबाजी में गलतियां होने की संभावना बन जाती है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। खर्च भी आपका नियंत्रण में रहेगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों के कामकाज में रुकावट बनी रहेगी। अचानक ऐसी परिस्थितियां निर्मित होंगी, जिसकी वजह से परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। मन को शांत रखकर परिस्थितियों से निपटने का प्रयास करें, सफलता जरूर मिलेगी। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य है। पुराना निवेश धन लाभ कराने में सहायक बनेगा।
तुला:
तुला राशि के जातक पूरे समय अपने कामकाज की स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आपकी मेहनत कामयाब रहेगी। परंतु आपको अपनी निवेश संबंधी बातों को गोपनीय रखना चाहिए। धन संपत्ति के मामले में दिन अच्छा है। रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों की अपने सहयोगियों या साझेदारों के साथ रिश्ते खराब होने की आशंका है। बहुत ज्यादा प्रतिक्रिया देने वाले स्वभाव की वजह से रिश्ते खराब हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय बहुत अनुकूल नहीं है। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। लंबी यात्रा पर धन खर्च हो सकता है।
धनु:
धनु राशि के जातक उग्र स्वभाव की वजह से अपने दुश्मनों को नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे। कामकाज के प्रति भी उमंग उत्साह रहेगा। बैंक से लोन लेने का प्लान बनाए हुए जातकों को लोन मिलने की संभावना है। खर्चों की अधिकता रहेगी। कोर्ट कचहरी पर धन खर्च हो सकता है।
मकर:
मकर राशि के जातक अपनी योजना के अनुरूप कार्य को संपन्न करने में कामयाब रहेंगे। व्यापारियों को अच्छे लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करते समय डीलर से सभी शर्तों को अच्छी तरह से समझ लें। आपको भ्रमित किया जा सकता है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र मैं सफलता के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत है। तकनीकी काम करने वाले जातकों को सफलता मिलने की संभावना है। छोटी-छोटी बातों पर तुनकमिजाजी से आपको बचना चाहिए। इससे ऑफिस का माहौल प्रतिकूल सकता है। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। खर्चे अधिक रहेंगे।
मीन:
मीन राशि के जातक मुश्किल काम में भी अपना भाग्य आजमाएंगे। ऑफिस में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे। सफलता मिलने की संभावना है जो मान सम्मान को भी बढ़ाने वाली होगी। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story