दिवाली पर पूजा हेगड़े का ट्रेडिशनल अवतार देख फटी रह जाएंगी आपकी आंखें, देखें खूबसूत तस्वीरें

पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. दिवाली के मौके पर उन्होंने अपनी कुछ ट्रेडिशनल लुक में फोटोज शेयर कर अपने चाहने वालों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं.
ग्रीन कलर के लहंगा-चोली में पूजा हेगड़े बेहद खूबसूरत लग रही हैं. खुले बाल के साथ उन्होंने हैवी इयररिंग्स कैरी कर रखे हैं.
दक्षिण फिल्मों से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली ये एक्ट्रेस अपने अभिनय और लुक से दर्शकों का खूब ध्यान खीचती हैं.