16 साल की 'युवती' के लुक्स से प्रभावित हो जाते हैं युवक, सच पता चलते ही उड़ जाते हैं होश! फोटोज वायरल

ऑडिटी सेंट्रल न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार जापान के टोक्यो में एक इलाका है जिसका नाम है अकिहाबारा (Akihabara, Tokyo, Japan). इस जगह पर एक बेहद अनोखा मेड कैफे (Maid Cafe) है जिसका नाम न्यूटाइप (Newtype cafe) है. कैफे की खासियत ये है कि यहां जितने भी वेटर हैं, वो सारे पुरुष हैं पर वो महिलाओं (male waiters convert to female in cafe) की तरह तैयार हो कर खाना सर्व करते हैं. शायद अब आप समझ ही गए होंगे कि जिस 'युवती' की हम बात कर रहे हैं, वो लोगों को क्यों हैरान करती है!
अगर आप नहीं सझे तो चलिए हम विस्तार से बताते हैं. दरअसल, 16 साल की मायुटामू (Mayutamu) इसी मेड कैफे में काम करते हैं और वो असल में एक युवक (16 year old boy looks like girl) हैं. वो इस कैफे के सबसे फेमस वेटर हैं क्योंकि मेकअप करने के बाद वो हूबहू लड़की लगते हैं और किसी के लिए भी ये बता पाना नामुमकिन होता है कि वो पुरुष हैं. कारण ये है कि मायुटामू का चेहरा काफी हद तक लड़कियों जैसा है
उनका कद 5 फीट 5 इंच है और वजन सिर्फ 48 किलो है. इस कारण से उनका फिगर भी लड़कियों जैसा ही है. चेहरे की बनावट और नैन-नक्श भी लड़कियों जैसे हैं जिसके चलते उनको लोग युवती समझने की ही भूल कर लेते हैं.