ब्लैक लिपस्टिक में मिलेगा क्लासी और कूल लुक, इन टिप्स को फॉलो करके लगेंगी स्टाइलिश

ऐसे तो अक्सर हर एक महिला अपनी मेकअप किट में कई तरह के शेड्स लिपस्टिक रखती हैं, लेकिन अगर आप थोड़ा एक्सपेरिमेंटल करना चाहती हैं तो ब्लैक शेड को चुनें.ब्लैक लिपस्टिक को लगाना तो अक्सर महिलाएं पसंद करती हैं. लेकिन इसको यूज करने का अक्सर गलत तरीका अपनाती हैं. आइए पहले जानते हैं ब्लैक लिपस्टिक लगाने के सही तरीके के बारे में. अगर आप इस लिपस्टिक को लगाने जा रही हैं, तो सबसे पहले लिप को स्क्रब करें और फिर लिप बाम लगाएं.
फैशन और स्टाइल में रहने के लिए जितना जरूरी स्टाइलिश कपड़े हैं, उतना ही जरूरी मेकअप भी है. हालांकि महिलाओं को क्लासी लुक देने का काम लिपस्टिक ही करती है. मार्केट में हर एक रंग की लिपस्टिक मौजूद है. महिलाएं डार्क रंग की लिपस्टिक लगाकर बोल्ड लुक फ्लॉन्ट करती हैं. ऐसे में आज हम ब्लैक लिपस्टिक के बारे में बताएंगे जो महिलाओं के बीच खूब पसंद की जाती है.
आपको बता दें कि ब्लैक लिपस्टिक लगाने से पहले कपड़ों के सिलेक्शन पर भी पूरा ध्यान दें. अगर आप ब्लैक लिपस्टिक लगा रही हैं, तो जहां तक हो सके आप वेस्टर्न आउटफिट को स्टाइल करें. सूट या फिर साड़ी के साथ ये लिपस्टिक इतना अच्छा लुक और स्टाइल नहीं देगी.
आपको बता दें कि अगर आप ब्लैक लिपस्टिक को लिप्स पर अप्लाई कर रही हैं तो फिर ऐसे में आई मेकअप गोल्डन डस्ट या फिर न्यूड ही रखें. जहां तक हो आई मेकअप में ग्लिटर से दूरी ही बनाएं. चौड़े लाइनर को भी आंखों से दूर ही रखें. हालांकि ब्लैक लिपस्टिक के साथ आप हैवी मस्कारा यूज कर सकती हैं.