गुलाबी सूट, सिर पर दुपट्टा और झोली में समेटा नैना देवी का आशीर्वाद...पति आदित्य धर के साथ हिमाचल पहुंचीं Yami Gautam
यामी गौतम अब एक बार फिर अपने होम टाउन पहुंचीं पति आदित्य धर के साथ जहां उन्होंने अपनी कुल देवी नैना देवी के मंदिर में हाजिरी लगाई और खास पूजा भी की जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है
इन तस्वीरों में हमेशा की तरह यामी काफी खूबसूरत लग रही है. उन्होंने गुलाबी रंग का सूट पहना है और सिर पर दुपट्टा लिए यामी ने झोली में संभाल रखा है नैना देवी का आशीर्वाद. वहीं आदित्य भी व्हाइट कुर्ता पाजामा में नजर आ रहे हैं.