पति संग नैना देवी के दर्शन करने पहुंची यामी गौतम, पिंक सूट में खूबसूरत दिखी 'मिसेज धर'
हाल ही में यामी पति आदित्य धर के साथ अपने होम टाउन हिमाचल पहुंची। देव भूमि हिमाचल में पहुंच कर यामी ने पति संग मां नैना देवी के दर्शन किए। उन्होंने यहां हवन भी किया।
इस दौरान की तस्वीरें यामी ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में यामी पिंक कलर के पटियाला सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं।