हिना खान की इस ड्रेस को देख हो जाएंगे कन्फ्यूज़? साड़ी और वनपीस ड्रेस का ये कैसा कॉम्बिनेशन?

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं. सोशल मीडिया पर हिना खान की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं हैं, जिनमें हिना का ग्लैमरस अंदाज दिख रहा है.
हिना खान की जिन तस्वीरों का जिक्र यहां किया जा रहा है. उन्हें हिना ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है.
हिना खान की इन तस्वीरों में उनका दिलकश अंदाज साफ झलक रहा है. साथ ही अपनी कातिलाना अदाओं से हिना फैंस को रिझाने का काम कर रही हैं.