रैंप पर उतरे शेर, भालू और भेड़िए जैसे जंगली जानवर, अतरंगी आउटफिट देख चकराया लोगों का दिमाग
मॉडल्स का ऐसा अवतार आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा. दरअसल इस बार फैशन वीक में अतरंगी आउट को एनिमल थीम में डिजाइन किया गया था
कोई ड्रेस के सामने शेर का मुंह लगाकर पहुंची तो कोई भालू बनकर तो किसी ने भेड़िए का ही रूप धर लिया लेकिन खास बात ये कि आउटफिट्स इतने ऑरिजिनल लग रहे थे
जानवरों से मिलते जुलते डिजाइन के कपड़े पहनने का मकसद नेचर को सपोर्ट करना था. ताकि लुप्त होते जा रहे वन्य जीवों को बचाने का एक संदेश बड़े मंच से दिया जा सके.