कौन हैं लव आइलैंड में नजर आईं 28 साल की काज क्रॉसले? दुबई में ड्रग्स केस में हो गई जेल

पॉपुलर शो लव आइलैंड की कंटेस्टेंट काज क्रॉसले को दुबई में बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है.
दरअसल ड्रग एंगल के तहत उन्हें तब गिरफ्तार कर लिया गया जब वे दुबई से थाइलैंड के लिए रवाना हो रही थीं. उन्हें फ्लाइट में घुसने नहीं दिया गया.
दुबई पुलिस इस मामले में सख्त नजर आ रही है. मॉडल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे ड्रग्स लेती नजर आ रही हैं.