कौन हैं क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की लेडी लव निधि तपाड़िया, CID में कर चुकी हैं काम, Photos देख हो जाएंगे क्लीन बोल्ड
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ वैलेंटाइन डे पर शेयर किए गए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर लाइमलाइट में हैं। असल में पृथ्वी शॉ ने मॉडल और एक्ट्रेस निधि तपाड़िया के साथ तस्वीर शेयर की थी।
इंस्टाग्राम पर पृथ्वी शॉ ने तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस निधि तपाड़िया के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है। वैलेंटाइन डे के मौके पर पृथ्वी शॉ और निधि तपाड़िया को इंस्टाग्राम स्टोरी में एक साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।
निधि तपाड़िया 25 साल की हैं और महाराष्ट्र के नासिक की रहने वाली हैं। निधि तपाड़िया का जन्म 13 सितंबर 1997 में हुआ है।