कौन हैं चाहत खन्ना? जिनका विवादों से है पुराना नाता, बोल्ड फोटोज हो रहीं वायरल
कई टीवी शोज में नजर आ चुकी चाहत खन्ना इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाई हुई हैं. हाल ही में उनका नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी आ चुका है.
टीवी शोज में साइड रोल्स करने के बाबजूद भी उन्होंने इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई हुई है. चाहत खन्ना की दो शादियां हो चुकी हैं, लेकिन दोनों ही बार उनका तलाक हो गया. उनकी दो बेटियां भी हैं, जिनकी परवरिश वो खुद ही कर रही हैं.