जब अटपटी ड्रेस छोड़ साड़ी में नजर आईं थी उर्फी जावेद, हर कोई हो गया था खूबसूरती का कायल

अबु जानी और संदीप खोसला की डिजाइन की गई साड़ी में उर्फी ने हॉट फोटोशूट करवाया था. जिसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर सामने आई थीं.
उर्फी के इस इंडियन लुक ने फैंस के बीच खलबली मचा दी थी. आज भी ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती नजर आती हैं.
इन तस्वीरों में उर्फी गोल्डन सिल्क साड़ी में नजर आईं थीं. जिसे उन्होंने शिमरी ब्लाउज के साथ कैरी किया हुआ था. जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं.