करण कुंद्रा जब अपनी बर्थडे पार्टी में लेडी लव तेजस्‍वी से कर बैठे किस की डिमांड

करण कुंद्रा 38 साल के हो गए. अपने बर्थडे पर उन्‍होंने खूब धमाल मचाया. सोमवार रात जमकर पार्टी की और इस मौके पर गर्लफ्रेंड तेजस्‍वी प्रकाश से सभी के सामने उन्‍हें किस करने की डिमांड भी कर बैठे.
तेजस्‍वी ने भी ना-ना करते हुए करण को किस कर ही दिया. आखिरकार बर्थडे बॉय को वह मना भी कैसे कर सकती थीं और करण को प्‍यार भी तो बहुत करती हैं.
तेजस्‍वी से अपनी डिमांड पूरी करवाकर करण काफी खुश नजर आएं. ऐसा लग रहा कि जैसे उन्‍होंने कोई बड़ी जंग जीत ली.