किम कर्दाशियन ने अब ऐसा क्या कर दिया कि हिंदुस्तान तक होने लगे चर्चे…

हॉलीवुड की सुपरमॉडल किम कर्दाशियन किसी ना किसी वजह से हमेशा ही सुर्खियां बटोरती रहती हैं. कुछ समय पहले वो अपने नोज रिंग ट्रेंड को लेकर लाइम लाइट में आई थीं. लोगों ने उनका ये ट्रेंड जमकर फॉलो भी किया था. लेकिन, हाल ही में उनने इस फैशन को लेकर एक दावा किया गया है कि ये बेहद पुराना है.
दरअसल, एक ब्रिटिश पब्लिकेशन की ओर से किम कर्दाशियन के इस लुक को लेकर कहा गया है कि ये ट्रेंड भारत में आज से नहीं बल्कि 6वीं शताब्दी से चल रहा है.