ओवर साइज़ कोट पैंट पहन, कूल लुक में इवेंट में पहुंचीं Priyanka Chopra,अदाओं से चुरा लिया दिल

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी हॉटनेस और एक्टिंग का डंका बजाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में मौजूद हैं.
प्रियंका चोपड़ा पूरे 3 साल बाद भारत आई हैं और इस वजह से वो बहुत खुश हैं. हालांकि भारत आकर भी प्रियंका फ्री नहीं बैठी हैं बल्कि लगातार काम कर रही हैं.
एक्ट्रेस ने कुछ वक्त पहले हेयर केयर प्रोडक्ट्स का अपना एक ब्रांड लॉन्च किया है जिसे वो लगातार प्रमोट कर रही हैं.